दुर्ग में पैसों की लालच में हत्‍यारिन बनी सगी बहनें, नानी की गला दबाकर की हत्‍या फिर गहने और नगद लेकर हुई फरार

Real sisters became murderers out of greed for money in Durg strangulated their grandmother to death and then ran away with jewelery and cash

दुर्ग में पैसों की लालच में हत्‍यारिन बनी सगी बहनें, नानी की गला दबाकर की हत्‍या फिर गहने और नगद लेकर हुई फरार

दुर्ग : छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां दो सगी बहनों ने पैसों के लालच में अपनी ही नानी की गला दबाकर हत्या कर दी. कत्ल के बाद दोनों बहनें नानी के घर से नकद और जेवरात चुराकर फरार हो गई. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
27 जुलाई को 56 साल की महिला का शव उसके ही घर से मिला था. पुलिस के मुताबिक हत्या की वारदात चार दिन पहले घटी थी. पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तो बता चला कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है. पुलिस ने जब जांच शुरु की तो कई खुलासे एक साथ हुए. जांच में पता चला कि हत्या की वारदात को सगी नातिनों ने अंजाम दिया है.

इस वारदात के बारे में पुलिस ने बताया कि कत्ल के पीछे पैसों की लालच थी. बहनों में से एक बालिग और दूसरी नाबालिग है. वारदात के बाद दोनों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की. लेकिन वारदात स्थल पर मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर उन्हें पकड़ लिया गया.
इस घटना ने रिश्तों की अहमियत को धूमिल कर दिया. जहां लालच ने अपनों को ही दुश्मन बना दिया.
''कुछ दिनों पहले ही दोनों नातिनों ने अपनी नानी को पैसे देने के लिए धमकाया था. पैसा नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी अपनी सगी नानी को दी थी. 27 जुलाई को दोनों सगी बहनें छत्तीसगढ़ एक्स्प्रेस से दुर्ग पहुंची. घर में नानी की हत्या के बाद बस में स्कूटी को लदवाकर नागपुर चली गईं. दोनों बहनें लगातार पुलिस की जांच को भटका रही थीं. पुलिस ने जब कड़ाई की तो दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया.'' - आशीष बंछोर, एसडीओपी, पाटन
लूट का माल बरामद: पुलिस के मुताबिक पैसों के चलते नातिनों और नानी के बीच विवाद हुआ था. पुलिस ने दोनों बहनों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से लूट की रकम और गहने बरामद कर लिए हैं. पुलिस के सामने दोनों बहनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. लूटे गए जेवरात करीब चार लाख के हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb