बाड़ी में छुपाकर रखा नशीला पदार्थ, डेढ़ किलो गांजे के साथ आरोपी थानेश्वर गिरफ्तार, 75 हजार का गांजा और वाहन जप्त, छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Drugs hidden in the garden, accused Thaneshwar arrested with 1.5 kg of marijuana, marijuana worth 75 thousand and vehicle seized, major action by Chura police

बाड़ी में छुपाकर रखा नशीला पदार्थ, डेढ़ किलो गांजे के साथ आरोपी थानेश्वर गिरफ्तार, 75 हजार का गांजा और वाहन जप्त, छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गरियाबंद : ​गरियाबंद जिला पुलिस कप्तान वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने ग्राम गादीकोट में दबिश देकर एक युवक को भारी तादाद में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने घर की बाड़ी में गांजा छुपाकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा था.
मुखबिर की खबर पर हुई घेराबंदी
​मिली जानकारी के मुताबिक छुरा थाना प्रभारी को 25 मार्च 2026 को मुखबिर से पुख्ता खबर मिली कि ग्राम गादीकोट का एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में अवैध लाभ कमाने के मकसद से गांजा छुपाकर रखा है. खबर मिलते ही पुलिस टीम ने फौरन योजना बनाकर बताए गए स्थान पर रेड की कार्रवाई की.
​75 हजार का गांजा और वाहन जप्त
​पुलिस ने मौके से थानेश्वर ध्रुव पिता स्व मयाराम ध्रुव उम्र 32 साल को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ. जिसकी बाजार मूल्य करीब 75,000 रुपये आंकी गई है. इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल और अपराध में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नम्बर CG 04 LV 7191) भी जप्त किया है. कुल जप्त मशरूका की कीमत 87,000 रुपये बताई जा रही है.
​NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
​आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत पाए जाने पर थाना छुरा में मामला दर्ज किया गया है. पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
​एसपी का संदेश: गरियाबंद पुलिस कप्तान वेदव्रत सिरमौर ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब, गांजा, हीरा और तस्करी जैसे कार्यों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB