नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण, पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, पीड़िता को किया सुरक्षित बरामद
A minor girl was lured and physically abused. Police arrested the accused, Durgesh, and sent him behind bars. The victim was safely recovered.
कबीरधाम : कबीरधाम जिले में नाबालिगों की सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक अहम कामयाबी हासिल की है. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को 1 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है. इस शिकायत पर चौकी रणबीरपुर, थाना लोहारा में अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, अमित पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा कृष्ण कुमार चन्द्रकार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर फौरन कार्रवाई की और पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया.
पीड़िता से पूछताछ में पता चला कि आरोपी दुर्गेश खूंटे उर्फ बल्ला, निवासी महाराजपुर (थाना कवर्धा), ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर अवैध तरीके से शादी करने का नाटक रचा और उसके साथ शारीरिक शोषण किया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त धाराएं जोड़ दीं- धारा 87, 64(2) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6।. आरोपी दुर्गेश खूंटे उर्फ बल्ला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



