निर्माणाधीन मकान में नहाने के दौरान करंट का कहर, 5 वर्षीय मासूम की मौत, बच्ची को बचाने के दौरान माता-पिता भी झुलसे, अवैध बिजली कनेक्शन बनी वजह!
A 5-year-old boy died after being electrocuted while bathing in a house under construction. His parents were also scorched while trying to save him. Illegal electricity connection was the cause.
बिलासपुर/सिरगिट्टी : बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में अवैध बिजली कनेक्शन और लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली. बच्चे की मौत के बाद से माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक रोजी-मजदूरी करने वाला रमेश सिंह अपने परिवार के साथ एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम कर रहा था. जहाँ नहाने के दौरान उसकी 5 साल बेटी खुले बिजली के तार की चपेट में आ गई. बच्ची को तड़पता देख उसे बचाने की कोशिश में पिता रमेश और उसकी पत्नी भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए. हालांकि, आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया. माता-पिता का इलाज जारी है.
घटना के बाद उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला अस्पताल में आक्रोशित और गमगीन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्ची का शव लेकर चले गए. खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों को समझाइश देकर दोबारा अस्पताल लाया गया. जिसके बाद शव का पीएम संपन्न हुआ.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मकान में हुकिंग के जरिए सीधे बिजली ली जा रही थी. जो इस हादसे की असल वजह बनी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इस जानलेवा लापरवाही की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



