कलयुगी बेटे ने बिजली कनेक्शन के विवाद में पिता की निर्मम हत्या, लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत, आरोपी सुमीत गिरफ्तार

A son brutally murdered his father over an electricity connection dispute, stabbing him to death with an iron pipe, creating panic in the village, and accused Sumit arrested.

कलयुगी बेटे ने बिजली कनेक्शन के विवाद में पिता की निर्मम हत्या, लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत, आरोपी सुमीत गिरफ्तार

सक्ती : सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पुत्र ने ही अपने पिता की लोहे के पाइप से मारकर निर्मम हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. यह मामला सक्ती जिला अंतर्गत डभरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामभांठा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटा सुमीत महिलांगे ने 26 27 मार्च की दरमियानी रात अपने पिता मनबोध महिलांगे पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में गंभीर चोट लगने से मनबोध महिलांगे की मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात की खबर मिलते ही सुबह डभरा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी बेटा सुमीत महिलांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB