खल्लारी मंदिर का रोपवे गिरने से एक महिला की मौत, माता के दर्शन करने जा रहे 16 श्रद्धालु घायल, 5 की हालत नाजुक, 20 फीट नीचे चट्टान पर गिरी ट्रॉली

A woman died after the Khallari temple ropeway collapsed, injuring 16 devotees on their way to visit the shrine, with five in critical condition. The trolley fell onto a rock 20 feet below.

खल्लारी मंदिर का रोपवे गिरने से एक महिला की मौत, माता के दर्शन करने जा रहे 16 श्रद्धालु घायल, 5 की हालत नाजुक, 20 फीट नीचे चट्टान पर गिरी ट्रॉली

महासमुंद : खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया. घटना के समय रोप-वे में श्रद्धालु सवार थे. जिससे अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में एक महिला आयुषी की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए. इन घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है. वहीं गंभीर रूप से 4 घायलों को रायपुर रेफर कर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक आज  रविवार को सुबह करीब 10-11 बजे खल्लारी मंदिर परिसर में संचालित रोपवे में तकनीकी खराबी के चलते ट्रॉली अटक गई, जिसमें एक ही परिवार के 7 सदस्य सवार थे. सभी माता के दर्शन के लिए पहाड़ी की तरफ जा रहे थे. तभी  के बीच यह हादसा हुआ.
केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे की तरफ़ आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए.  एक महिला आयुषी की मौत हो गई. हादसे में कुल 8 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं. घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. मौके पर मौजूद लोगों और मंदिर प्रबंधन व पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. 
हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. 4 लोग जिला अस्पताल और 13 बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया. जहां उनका इलाज जारी है. दो युवतियों को गंभीर फ्रैक्चर हुआ है. एक महिला को भी गंभीर चोट और फ्रैक्चर है. दो पुरुषों के भी हाथ-पैर टूटे हैं.
मृतका श्रद्धालु आयुषी सातकर उम्र 28 साल रायपुर की निवासी थी. उनके साथ ही अन्य श्रद्धालुओं में ऋषभ धावरे (29 वर्ष), छायांश धावरे (16 वर्ष), गोविंद स्वामी (47 वर्ष), नमिता स्वामी (48 वर्ष), कुश्मिता स्वामी (10 वर्ष), और मांशवी गोडारिया (12 वर्ष) शामिल हैं. घायलों में से चार को रायपुर के अस्पतालों में रेफर किया गया है.
दूसरे चढ़ने वाले रोपवे में कुल 10 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें रतनलाल नागोसवार, हेमिन नागोसवार, हेमलाल नागोसवार, कुलसी नागोसवार, पूर्वी नागोसवार, टिया, अमलेश, कुमेश साहू, टोमेश्वरी साहू और हर्ष साहू शामिल हैं. ये सभी श्रद्धालु रायपुर के टिकरापारा और दलदल सिवनी के निवासी हैं.
सूत्रों की मानें तो रोपवे की हालत को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें सामने आ चुकी थीं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मशीनरी पुरानी हो चुकी थी और समय-समय मंदिर ट्रस्ट द्वारा  मरम्मत कराई गई? जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया? अगर इन शिकायतों पर समय रहते ध्यान दिया गया होता तो शायद आज एक परिवार की खुशियां उजड़ने से बच सकती थीं. लोगों का कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही का नतीजा है.
इस हादसे ने सिर्फ छह लोगों को नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. जो लोग सुबह माता के दर्शन के लिए निकले थे. उनमें से एक अब इस दुनिया में नहीं रहा. जबकि बाकी अस्पताल के बिस्तरों पर दर्द से कराह रहे हैं. अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि सभी एक ही परिवार थे.
एहतियात के तौर पर रोप-वे सेवा को बंद कर दिया गया है. प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं. स्थानीय लोगों ने रोप-वे की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही का आरोप लगाया है. प्रशासन ने मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.CM साय ने खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना पर दुःख जताया है. अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB