भैंस चराने गई 15 वर्षीय लड़की पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम, परिजन रो-रोकर बुरा हाल, सतर्क रहने की जरुरत

A 15-year-old girl was struck by lightning while grazing buffaloes, dying on the spot. The village was in mourning. Family members were inconsolable, and vigilance was necessary.

भैंस चराने गई 15 वर्षीय लड़की पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम, परिजन रो-रोकर बुरा हाल, सतर्क रहने की जरुरत

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बकना कला में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 15 साल की लड़की की मौत हो गई.परिजन और ग्रामीण हादसे से सदमे में हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. सन्मतिया की मौत से परिवार में कोहराम मचा है. और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका सन्मतिया पिता मतन राम उम्र 15 साल गांव के खेत के पास भैंस चरा रही थी. इसी दौरान तेज गर्जना और तूफानी हवा के बीच अचानक बिजली गिरी, जिससे लड़की मौके पर ही जिंदगी की आख़री सांस लेकर जमीन में गिर गई. इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी. परिजन और ग्रामीण हादसे से सदमे में हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. सन्मतिया की मौत से परिवार में कोहराम मचा है. और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं.
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद अंबिकापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल गया. तेज आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में दहशत फैला दी. इस दौरान शहर के कई हिस्सों में करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही.
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं ने इस बार गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ जान-माल को भी खतरे में डाल दिया. अधिकारियों ने लोगों से आगाह किया है कि आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लें.
लुण्ड्रा पुलिस ने बताया कि आकाशीय बिजली की घटना से संबंधित रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. प्रशासन ने गांव में सुरक्षा बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने के निर्देश जारी किए हैं. वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. ऐसे में ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के उपायों को बढ़ाने और सतर्क रहने की जरुरत है. इस हादसे ने एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं की गंभीरता को सामने लाया है और ग्रामीणों के लिए सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB