कुरूद मेला में बवाल: युवक पर चाकू से हमला, सीने-पेट में गंभीर चोट, इलाज जारी, गणेश पक्ष के दौरान मारपीट बनी वजह!, इलाके में फैली सनसनी

Chaos at Kurud fair: Young man attacked with knife, serious chest and stomach injuries, treatment ongoing; fight during Ganesh Paksha becomes the reason!, sensation spreads in the area

कुरूद मेला में बवाल: युवक पर चाकू से हमला, सीने-पेट में गंभीर चोट, इलाज जारी, गणेश पक्ष के दौरान मारपीट बनी वजह!, इलाके में फैली सनसनी

धमतरी/कुरूद : कुरूद क्षेत्र के मेला स्थल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. इस हमले में घायल युवक की पहचान मोहित साहू पिता बलराम साहू के रुप में हुई है. जिसे सिविल अस्पताल कुरूद में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. राहत की बात यह है कि युवक अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नवागांव (थुहा) निवासी मोहित साहू अपने दोस्तों के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर कुरुद मेला घूमने आया था. रात करीब 12 बजे घर लौटने के दौरान, जब उसके अन्य साथी ऑटो में बैठ चुके थे. तभी कुछ युवकों ने मोहित और उसके दो साथी गिरेंद्र व सोनू को जबरन अपने ऑटो में बैठने के लिए कहा.
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस दौरान किसी अज्ञात युवक ने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके सीने और पेट में गंभीर चोटें आईं.
वारदात को लेकर अब पुरानी रंजिश का एंगल भी सामने आ रहा है. जानकारी के मुताबिक, गणेश पक्ष के दौरान नवागांव में कुरूद के कुछ युवकों के साथ पहले भी विवाद और मारपीट हुई थी. आशंका जताई जा रही है कि उसी घटना का बदला लेने के लिए आरोपियों ने मेला में मोहित और उसके साथियों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया.
घायल मोहित ने बताया है कि हमलावरों में से एक युवक को वह पहचानता है. जो उनके गांव में गणेश पक्ष के दौरान हुए झगड़े में शामिल था.
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस में शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले को लेकर सतर्क है और शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB