खड़ी ट्रक से जा टकराई तेज रफ़्तार बाइक, हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, 13 वर्षीय मासूम बच्ची और नाना की हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

A speeding bike collided with a parked truck, killing a young man on the spot, and the condition of a 13-year-old girl and her maternal grandfather is critical. Police are investigating.

खड़ी ट्रक से जा टकराई तेज रफ़्तार बाइक, हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, 13 वर्षीय मासूम बच्ची और नाना की हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

बालोद : बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक 13 साल की बच्ची और उसका नाना गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा बालोद थाना क्षेत्र के टेकापार गांव के पास हुआ.जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.इस हादसे में टेकापार निवासी कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई,
मिली जानकारी के मुताबिक बालोद से दुर्ग मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रक से जा टकराई, इस हादसे में बाइक सवार में दो ग्रामीण और एक बच्ची शामिल थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए, तीनों टेकापार के निवासी बताए जा रहे हैं,
मृतक की पहचान कृष्णा मंडले उम्र करीब 40 साल के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर ही था. हादसे के समय बाइक वही चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कृष्णा के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे बहुत ज्यादा रक्तस्राव हुआ और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर सड़क खून से लाल हो गई थी, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
बताया जा रहा है कि यह हादसा टेकापार स्थित पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर हुआ. इस हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं, घायल दोनों को संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया. लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. 
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे किस स्थिति में खड़ा था और दुर्घटना के पीछे अन्य कारण क्या रहे। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल
घायलों में लड़की का नाम सारिका उम्र करीब 14 साल और बुजुर्ग का नाम बुधराम उर्फ सत्तूम बंजारे उम्र करीब 60 साल बताया जा रहा है. बाइक सवार तीनों अपने ग्राम टेकापार से झलमला की तरफ़ जा रहे थे. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB