साइकिल सवार स्कूली छात्रा को हाइवा ने पीछे से रौंदा, मौके पर हुई मौत, खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने, ड्राइवर गिरफ्तार

A school girl riding a bicycle was run over from behind by a truck, she died on the spot, horrifying CCTV footage surfaced, the family is in mourning

साइकिल सवार स्कूली छात्रा को हाइवा ने पीछे से रौंदा, मौके पर हुई मौत, खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने, ड्राइवर गिरफ्तार

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्नाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जो इतना खौफनाक है कि देखने वालों की रुह कांप उठेगी. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शहर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के सामने कक्षा 9वीं की छात्रा दुर्गा पटेल उम्र 15 साल (निवासी सुरीघाट) हर दिन की तरह सुबह घर से साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उसे पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मार दी. जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.
इस घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि हाइवा ने छात्रा को कितनी बेरहमी से कुचल दिया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने हाइवा और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया. आरोपी चालक का नाम संजीवन विश्वकर्मा बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है.
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है और इस हादसे के बाद तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है. इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI