जय स्तंभ चौक की सजावट से चोरी, 55 लाख की LED टीवी और लाइट्स गायब, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

Theft from the decoration of Jai Stambh Chowk, LED TV and lights worth Rs 55 lakh missing, demand for legal action against the culprits

जय स्तंभ चौक की सजावट से चोरी, 55 लाख की LED टीवी और लाइट्स गायब, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित जय स्तंभ चौक पर नगर निगम द्वारा 55 लाख रुपये की लागत से की गई सौंदर्यीकरण व्यवस्था में से एलईडी टीवी और महंगी लाइट्स की चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक जय स्तंभ चौक को चार आधुनिक एलईडी टीवी और महंगी लाइट्स से सजाया गया था. जिन पर छत्तीसगढ़ के महान विभूतियों की जीवनगाथा दिखाई जाती थी. इन टीवी और लाइट्स की स्थापना का मकसद शहर के लोगों, खासकर युवाओं को प्रेरित करना और चौक के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करना था. शिकायत में कहा गया है कि चौक की ये एलईडी टीवी और लाइट्स कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई हैं. यह न सिर्फ शहीदों का अपमान है. बल्कि चौक से रोजाना गुजरने वाले आम नागरिकों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है. शिकायतकर्ता ने मांग की है कि चोरी की गई सामग्री को जल्द बरामद कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और जय स्तंभ चौक की गरिमा को बहाल किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB