गरियाबंद में सैकड़ों का पलायन, बाइक से दुर्गम गांव पहुंचकर MLA ने देखा हाल, घरों में ताले, गांवों में सन्नाटा, बोले- रोजगार के नाम पर सरकार फेल

Hundreds migrated in Gariaband, MLA reached remote village by bike and saw the situation, houses locked, villages deserted, said- the government failed in the name of employment.

गरियाबंद में सैकड़ों का पलायन, बाइक से दुर्गम गांव पहुंचकर MLA ने देखा हाल, घरों में ताले, गांवों में सन्नाटा, बोले- रोजगार के नाम पर सरकार फेल

गरियाबंद/बिन्द्रानवागढ़ : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव मंगलवार को मैनपुर क्षेत्र के दुर्गम पहुंचविहीन संवेदनशील ग्रामो में मोटर साइकिल के जरिए पहुंचकर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर समस्या सुनी और कई विकास निर्माण कार्यो की भूमिपूजन के साथ घोषणा भी की. मोटर साइकिल से पहुंचे MLA जनक ध्रुव का ग्रामीणों ने गांव -गांव फुलमाला आरती उतारकर आत्मीयता के साथ स्वागत किया.
ग्राम तुहामेटा पहुंचने पर बताया गया कि आश्रित ग्राम भालुकोना, कंवरआमा, नारीपानी एवं विकासखण्ड के कई विशेष पिछड़ी कमार जनजाति ग्रामो से सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण गांव में कामकाज के अभाव में और रोजगार की तलाश में पलायन कर आंध्रप्रदेश चले गये हैं.
MLA जनक ध्रुव ने संवेदनशील क्षेत्र भालुकोना गांव तक मोटरसाइकिल से पहुंच कर हालात का जायजा लिया. इस दौरान ज्यादातर घरो में बुजुर्ग और बच्चो को छोड़कर माता पिता बड़े भाई बहन कामकाज रोजगार की तलाश में चले गये हैं. जो जुलाई अगस्त से गए हैं. अब तक नही लौटे हैं. MLA ने पलायन किये परिवारो से चर्चा की और उनकी समस्याओ को सुना. साथ ही पूरे हालात से जिला प्रशासन और राज्य सरकार को अवगत कराने की बात कही.
ग्राम जिड़ार में करोड़ों रूपये की लागत से छात्रावास भवन का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा कार्यस्थल पर कोई सूचना पटल नही लगाया गया है. ओर कौन निर्माण और किस विभाग द्वारा यह काम किया जा रहा है. कोई जानकारी उल्लेख नहीं है. संबंधित विभाग के सब इंजीनियर भी मौके पर मौजूद नहीं है. बावजूद इसके निर्माण कार्य किया जा रहा है. निर्माण कार्य में निर्माण एजेंसी द्वारा गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है. और न ही कोई जिम्मेदार व्यक्ति जानकारी देने के लिए उपलब्ध नहीं है और तो और पंचायत और गांव वालो को भी मालूम नहीं है कि कौन सा भवन का निर्माण किया जा रहा है.
इस पर MLA जनक ध्रुव ने जमकर नाराजगी जताते हुए मामले की शिकायत उच्च स्तर पर करने की बात कही है. साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. इस दौरान भालुकोना में पिछले तीन साल से निर्माण किये जा रहे आंगनबाड़ी भवन की घटिया गुणवत्ता की शिकायत ग्रामीणों द्वारा करने पर MLA जनक ध्रुव ने जमकर नाराजगी जताई.
क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे MLA जनक ध्रुव को तुहामेटा के ग्रामीणों ने बताया की राशन दुकान में बहुत ही कंकड़ पत्थरयुक्त चांवल वितरण किया जा रहा है जिस पर MLA ने राशन दुकान का निरीक्षण किया और खाद्य विभाग के अधिकारियो से चर्चा की. ग्राम जिड़ार पहुंचे MLA से ग्रामीणो ने शिकायत किया कि उपस्वास्थ्य केन्द्र में इन्जेक्शन सिरिन और दवा की कमी है जिस पर फौरन बीएमओ को फोन कर दवा सिरिन उपलब्ध करवाई. इस दौरान MLA जनक ध्रुव को ग्रामीणों ने पुल पुलिया के साथ सड़क और कई सामुदायिक भवन तथा विभिन्न मांगो से अवगत कराया. कई मांगो को पूरा करते हुए घोषणा किया. जिस पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला.
इस मौके पर प्रमुख रुप से ब्लाॅक कांग्रेस मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, निहाल नेताम, टिकम सिंह कपिल, सरपंच सुबेसिंग सोरी, पिलेश्वर सोरी, रामसिंग नागेश, निखिल नेताम, डोमार साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, मचल सोरी एवं बड़ी तादाद में क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद थे.
क्षेत्र के दौरे से लौटे MLA जनक ध्रुव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा भाजपा सरकार में जनता के पास रोजगार के अभाव के कारण बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो की तादाद में लोग पलायन कर आंध्रप्रदेश चले गए हैं और स्थानीय और जिला प्रशासन को इसकी जानकारी ही नही है.
ध्रुव ने कहा ग्राम पंचायतो में भी कोई विकास या रोजगार मूलक काम नही चल रहे हैं. अफसरो की वाहन सड़को पर फर्राटे भर रहे हैं. ग्रामीण इलाको में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा बुनियादी सुविधाओ का अभाव है. जहां कुछ निर्माण कार्य चल रहे हैं. तो बड़े शहरो के ठेकेदारो द्वारा मनमर्जी कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है. संबंधित अफसर निरीक्षण के लिए भी नही पहुंचते. इस सभी मामलों को आगामी बजट सत्र में प्रमुखता के साथ विधानसभा में उठाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t