पंचायत सचिवों ने ठुकराया आयुष्मान कार्ड बनाने का काम, कलेक्टर को सौंपा आवेदन, बोले- पहले से ही विभागीय काम ज्यादा

Panchayat secretaries rejected the work of making Ayushman cards, submitted the application to the collector, said- departmental work is already too much

पंचायत सचिवों ने ठुकराया आयुष्मान कार्ड बनाने का काम, कलेक्टर को सौंपा आवेदन, बोले- पहले से ही विभागीय काम ज्यादा

दुर्ग : दुर्ग में पंचायत सचिव संघ ने शुक्रवार को कलेक्टर, जिला सीईओ और तीनों जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपा. सचिवों ने आयुष्मान कार्ड बनाने से इंकार कर दिया है. उनका कहना है कि वरिष्ठ अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं.
पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि सचिवों को उनके मूल कार्यों से नहीं भटकाया जाना चाहिए. ग्राम पंचायत सचिव ग्राम स्तर पर एकमात्र कर्मचारी होते हैं. उनके पास पहले से कई जिम्मेदारियां हैं. इनमें लेखा संधारण और 16 पंजियों का अद्यतन शामिल है. वे ग्रामसभा और समितियों की बैठकें भी करवाते हैं. जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन भी उनकी जिम्मेदारी है.
जिला सचिव शेषनारायण चन्द्रवंशी ने कहा कि विभागीय काम पहले से ही पेंडिंग हैं. एक्स्ट्रा दबाव से काम की गुणवत्ता प्रभावित होती है. विभागीय लक्ष्य पूरे नहीं हो पाते हैं. इसलिए सचिवों को सिर्फ उनके मूल विभागीय कार्यों तक सीमित रखा जाए.
संघ ने चेतावनी दिया कि अगर जल्द ही मांगों पर फैसला नहीं लिया गया तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t