सेंट्रल जेल में प्रहरी ने सजा काट रहे बंदी से की मारपीट, आरोपी की मां ने 10 हजार रुपए की मांगने का लगाया आरोप, बोली -बेटे के जान को खतरा
In the Central Jail, the guard assaulted the prisoner serving the sentence, the accused's mother accused him of demanding Rs 10,000, said - there is a threat to her son's life.
रायपुर : राजधानी के सेंट्रल जेल में एक बंदी से मारपीट का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक एनडीपीएस के आरोप में सजा काट रहे आरोपी के साथ जेल के प्रहरी ने मारपीट की है. जेल में एनडीपीएस मामले में बंदी पियूष पांडे से मारपीट की गई है. बंदी के पिता पुरुषोत्तम पांडे ने कहा कि उनका बेटा पिछले 18 माहीने से रायपुर की जेल में बंद है. शुक्रवार को उसका जन्मदिन था. उसकी मां उससे मिलने गई थी. इस दौरान 10 मिनट ज्यादा समय तक मिल लिया तो जेल में तैनात प्रहरियों ने उनसे 10 हजार रुपए की मांग की. जब पैसा उन्हें नहीं मिला तो जेल प्रहरी बंदी को मारने लगे.
बंदी पियूष पांडेय के पिता पुरुषोत्तम पांडेय ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पैसा नहीं देने के लिए टार्चर किया गया है. मारपीट कर उसका पैर तोड़ दिया गया है. और उसके घुटना भी टूट गया है.
जेल प्रशासन ने जब जानकारी मांगी जा रही है तो वे कुछ नहीं कह रही है. इसलिए हमारी मांग है कि जेल प्रहरियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. वही परिजनों का कहना है कि वे इस मामले में अदालत भी जाएंगे. मां का कहना है कि जेल के अंदर उनके बेटे को जान का खतरा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



