ट्रांसफार्मर से टकराई बाइक, हेलमेट नहीं पहनने से सिर में लगी गंभीर चोट, सड़क हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bike collided with a transformer, serious head injury due to not wearing a helmet, constable died on the spot in a road accident, uproar among family members

ट्रांसफार्मर से टकराई बाइक, हेलमेट नहीं पहनने से सिर में लगी गंभीर चोट, सड़क हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दुर्ग : दुर्ग आईजी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी की 25 दिसंबर क्रिसमस की रात सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक चलाते समय आरक्षक ने हेलमेट नहीं लगाया था. जिसके कारण चोट उसके सिर पर लगी और उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक उपेंद्र तिवारी बुधवार देर रात अकेले 11:30 से 12 बजे के बीच अपनी बाइक नम्बर CG 07 AW 2208 से स्मृति नगर चौकी अंतर्गत हरि नगर स्थित अपने घर जा रहा था. जैसे हरि नगर से थोड़ा पहले क्रिश 2 होटल के पास पहुंचा उसकी बाइक सहित सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से टकरा गई. इसके बाद उपेंद्र नाली में गिरा और उसका सिर फट गया. सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई
खबर मिलते ही सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची. तब तक 112 और 108 एंबुलेंस वहां पहुंच गई थी. उन लोगों ने उपेंद्र को नाजुक हालत में चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उसके शव को दुर्ग स्थित मरचुरी में रखवा दिया गया है.
मृतक आरक्षक उपेन्द्र तिवारी वर्ष 2007 बैंच का सिपाही है. जो मूलत: उत्तर प्रदेश गोरखपुर का रहने वाला है. भिलाई के हरिनगर में वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था. स्मृति नगर चौकी पुलिस मामला दर्ज का जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI