अस्पताल के मेडिकल स्टोर में गुंडागर्दी, दवा मिलने में देरी से भड़का शराबी पति, कर्मचारी के साथ की मारपीट, घटना CCTV में कैद

Hooliganism in the hospital's medical store, drunken husband got angry due to delay in getting medicine, beat up the employee, incident was captured in CCTV

अस्पताल के मेडिकल स्टोर में गुंडागर्दी, दवा मिलने में देरी से भड़का शराबी पति, कर्मचारी के साथ की मारपीट, घटना CCTV में कैद

भिलाई : सुपेला थाना क्षेत्र में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मुख्य द्वार पर संचालित धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में शनिवार को तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मेडिकल स्टोर में जमकर उत्पात मचाया. पेटीएम मशीन भी तोड़ दी और मेडिकल स्टाफ की पिटाई कर दी. पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पहुंची थी. दवा लेने में देरी होने पर उसने अपने पति को फोन कर बुलाया. आरोप है कि महिला का पति शराब के नशे में था और स्टोर पहुंचते ही उसने हंगामा शुरु कर दिया. गुस्से में उसने स्टोर में तोड़फोड़ की. पेटीएम मशीन को नुकसान पहुंचाया और वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की. इस दौरान मेडिकल स्टोर पर मौजूद युवक घायल हो गया.
वारदात की खबर मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शुरु कर दी है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि धन्वंतरी योजना के तहत संचालित यह मेडिकल स्टोर सस्ती और जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराता है. जिससे आम जनता को काफी सुविधा मिलती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB