बेटे की शादी से पहले पिता की चाकू मारकर हत्या, गांव का ही युवक निकला हत्यारा, 24 घंटे के भीतर आरोपी जयदीप साहू गिरफ्तार
Father stabbed to death before son's wedding, youth from the same village turned out to be the killer, accused Jaideep Sahu arrested within 24 hours
दुर्ग/भिलाई : कुम्हारी थाना क्षेत्र के रामपुर चोरहा गांव में गुरुवार आधी रात को एक अधेड़ की किसी ने हत्या कर दी थी.. पुलिस ने इस मामले की 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला ग्राम रामपुर चोरहा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कुम्हारी क्षेत्र में 17-18 अप्रेल 2025 की दरम्यानी रात को एपेक्स हॉस्पिटल कुम्हारी से मिले अस्पताली मेमो पर मृतक भागवत मारकण्डे पिता स्व ईतवारी मारकण्डे उम्र 55 साल का मर्ग क्रमांक 27/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम किया गया.
जिसमें डॉक्टर द्वारा मृतक को ब्राड डेथ के साथ उसके शरीर में चोट के निशान लेख किये थे. रात होने से घटना स्थल को सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियों को खबर किया गया. पहली नजर में ही जुर्म का होना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 53/2025 धारा 103 बीएनएस का अपराध कायम कर मामला जांच में लिया गया.
घटना स्थल मुआयना और मृतक के घर के आसपास गली मोहल्ला चौक चौराहे में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. जिसमें घटना समय दरम्यान रात करीब 11:45 से 12:40 के बीच एक युवक हाथ में चाकू लेकर दौड़ता हुआ दिखाई दिया. पुलिस की टीम द्वारा उक्त फुटेज को दिखाकर गांव के लोगों से पूछताछ की गई. जिसे जयदीप साहू पिता रमेश साहू उम्र 24 साल पता रामपुर चोरहा के रुप में पहचाना गया.
उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. तो वह बताया कि ग्राम रामपुर चोरहा में ही मृतक के पड़ोस के मोहल्ले में रहता है. घटना की रात को वह खाना खाकर मृतक के घर की तरफ टहलने निकला था. तब मृतक उसको देखकर मां बहन की गंदी गंदी गांलिया बकने लगा. आरोपी ने जब उसे समझाया तो उसके द्वारा उसे और भी गांलिया देने लगा.
आरोपी ने बताया कि उस समय मृतक शराब के नषे में अंधाधुंध गांलिया बक रहा था. जिसे क्रोधित होकर आरोपी अपने घर गया और घर में रखे चाकू को लाकर मृतक के कमरे में दाखिल होकर अंधाधुंध उस पर चाकू से वार किया। जिससे मृतक के गला, और पीठ में प्राणघातक चोटे आई. मृतक को बेहोशी की हालत में छोड़कर वह वहां से भाग गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी कुम्हारी इंचार्ज उप निरीक्षक डी.एल. साहू, सउनि सुभाष बोरकर, आरक्षक 534 जी. किरण, 1602 युगल किशोर, 444 लेखराज निषाद, 1045 पुष्पेन्द्र चौर्गे, एवं एसीसीयू टीम से सउनि गुप्तेश्वर यादव, प्र आर शागीर खान क्र 1777, आरक्षक राकेश चौधरी क्र 252, आर. भावेश पटेल क्र 1244 आरक्षक राकेश अन्ना क्र, आर. गुनित की अहम भूमिका रही.
आरोपी
जयदीप साहू पिता रमेश साहू उम्र 24 साल पता रामपुर चोरहा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



