करंट की चपेट में आया परिवार, बेटे और पति को बचाने गई मां भी झुलसी, तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
The family came under the grip of electric current, the mother who went to save her son and husband also got burnt, all three died on the spot, mourning spread in the family, silence in the village
मोहला : छत्तीसगढ़ के मोहला जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के ग्राम खैरी पांगरी गांव में एक ही परिवार के मां ,बाप ,बेटा तीन सदस्यों की बिजली करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया है और ग्रामीणों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है. घटनास्थल से सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबागढ़ चौकी लाया गया है. हादसा इतना भीषण था कि, तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी तादाद में मौके पर पहुंचे
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात को पागरी गांव में निवास रत गोड आदिवासी बोगा परिवार का गांव से एक किलोमीटर दूर कोठार बाड़ी में घर का मुखिया सुरतराम बोगा उम्र 62 साल सोमवार शाम 6 से 7 बजे के बीच बिजली करट मे चिपका गया. जिसके बाद बेटा रुपलाल बोगा 27 साल अपने पिता को बचाने बिजली प्रवाह के आगोश में आ गया.
पुत्र और पति के घर वापस नहीं लौटने के बाद माता भागबती बाई 58 साल वहां पहुंची. इस दौरान महिला भी करंट की चपेट में आ गई. इस तरह पिता, बेटा और मां की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि, तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी तादाद में मौके पर पहुंचे और पाटन पुलिस को खबर दी.
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबागढ़ चौकी लाया है. इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए गहरी वेदना और चिंता का विषय बन गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



