घूसखोरों के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक संतोष 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया, कार्रवाई से मचा हड़कंप

ACB's big action against bribe takers, Revenue Inspector Santosh caught red handed taking 50 thousand bribe, action caused a stir

घूसखोरों के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक संतोष 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया, कार्रवाई से मचा हड़कंप

गौरेला पेंड्रा : राजस्व अमले में भ्रष्टाचार नासूर बन चुका है. ऐसी ही एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एन्टी करप्शन ब्यूरो ने छापा मारकर गौरेला आरआई (राजस्व) को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है  दूसरा राजस्व निरीक्षक मौके से फरार हो गया. दोनों अधिकारी जमीन संबंधी कार्यों के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ग्राम अंदुल गौरेला के निवासी रंजीत सिंह राठौर उम्र 30 साल ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई कि राजस्व निरीक्षक (RI) संतोष चंद्र सेन और घनश्याम भारद्वाज उनसे बटांकन, सीमांकन और बेदखली के काम के लिए पैसों की मांग कर रहे हैं. दोनों अधिकारी पिछले चार महीने से लगातार घुमा रहे थे। वे काम नहीं कर रहे हैं और रिश्वत के लिए दबाव बना रहे हैं. 
इस शिकायत की तस्देक कर एसीबी ने प्लानिंग के तहत राजस्व निरीक्षक संतोष चंद्र सेन को एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप किया. जैसे ही शिकायतकर्ता ने RI को 50 हजार रुपए दिया. टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया. अभी एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने मामले को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी है. फिलहाल कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB