पोर्न मूवी देखकर 5 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, बालिका चिल्लाई तो कर दी हत्या, महज 3 घंटे के भीतर नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Attempt to brutally assault a 5 year old girl after watching a porn movie, murdered the girl when she screamed, minor accused arrested within just 3 hours

पोर्न मूवी देखकर 5 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, बालिका चिल्लाई तो कर दी हत्या, महज 3 घंटे के भीतर नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में एक नाबालिग बालिका की हत्या की गुत्थी को महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी नाबालिग बालक को गिरफ्तार लिया है. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) ने खुद घटना स्थल पर पहुंचकर जरुरी दिशा-निर्देश दिया और टीमों का गठन कर तेजी से जांच को अंजाम दिया.
बता दें कि 24 फरवरी 2025 की शाम करीब 7 बजे स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची घर से अचानक लापता हो गई. परिजनों ने आसपास तलाश किया. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अगले दिन 25 फरवरी को बच्ची का शव कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान क्रमांक 80 में मिला. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, एफएसएल यूनिट, फिंगरप्रिंट यूनिट, डॉग स्क्वाड और थाना सरकंडा की टीम को तत्काल जांच में लगाया गया. वैज्ञानिक पद्धति से सबूत इकट्ठा कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरु की गई.
जांच की रणनीति और खुलासा
स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में सैकड़ों निर्माणाधीन मकान हैं. जहां हजारों मजदूर अपने परिवार के साथ रहते हैं. मृतिका के माता-पिता भी मजदूर हैं. और कॉलोनी में बने क्वार्टर में रहते हैं. पुलिस को वारदात की जांच में यह साफ हुआ कि घटना कॉलोनी के ही किसी व्यक्ति द्वारा की गई है.
इसके आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया. तीन टीमों को कॉलोनी में रहने वाले मजदूरों और उनके बच्चों से पूछताछ के लिए, एक टीम को सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए, और एक टीम को खबर इकठ्ठा करने के लिए तैनात किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान मजदूरों और स्थानीय निवासियों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी गई. 9 ऐसे संदिग्धों की पहचान हुई. जिनके शरीर पर खरोंच और चोट के निशान थे. इनसे सख्ती से पूछताछ की गई. इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज में मृतका को एक नाबालिग बालक के साथ घटना स्थल की ओर जाते हुए देखा गया. जांच में सामने आया कि यह बालक उन्हीं 9 संदिग्धों में से एक था.
जब पुलिस ने उस नाबालिग से गहराई से पूछताछ की. तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। मृतका और आरोपी दोनों नाबालिग होने की वजह से बाल कल्याण अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है.
तेजी से खुलासा करने में पुलिस टीम का योगदान
इस जघन्य अपराध की गुत्थी सुलझाने में थाना सरकंडा और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई तेजी से की गई. जिससे सिर्फ तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. बिलासपुर पुलिस की इस कामयाबी से पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था पर जनता का यकीन और मजबूत हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI