एयरपोर्ट की जमीन का मामला फिर अटका, हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से सेना से जमीन वापसी पर किया स्थिति साफ करने की मांग
The issue of airport land is stuck again Hawai Suvidha Jan Sangharsh Samiti demanded the state government to clarify the situation on return of land from the army
बिलासपुर : हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि सेना/रक्षा मंत्रालय द्वारा जमीन वापसी के आवाज में जमा किये गए 90 करोड़ की धन राशि कलेक्टर बिलासपुर को लौटा दी है. समिति ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले पर स्थिति साफ करे और सारे तथ्य जनता के सामने लाए.
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि अब सेना/रक्षा मंत्रालय के द्वारा “नए रायपुर” में जमीन की मांग की गई है और उसके बदले ही बोदरी चकरभाटा की एयरपोर्ट के चारो तरफ की जमीन वापस की जाएगी.
समिति ने कहा कि इस तरह की मांग सेना 2021 में भी कर चुकी है लेकिन उस समय की भूपेश सरकार ने नया रायपुर की जमीन की कीमत ज्यादा होने की वजह से अतिरिक्त धनराशि की मांग की थी. जिस पर सेना तैयार नहीं हुई थी. इसके बाद राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहण में खर्च पैसा वापस होने पर जमीन वापसी की सैद्धांतिक सहमति दे दी थी. जिससे अब सेना / रक्षा मंत्रालय पलट गया है.
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि 1012 एकड़ जमीन अधिग्रहण के एवज में रक्षा मंत्रालय के द्वारा 90 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे. वह पूरी की पूरी रकम राज्य सरकार ने पिछले साल ही वापस कर दी थी.
समिति ने बताया कि नियम के मुताबिक जिस सार्वजनिक काम के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया है अगर वह 5 साल में नहीं किया जाता है तो भूमि अधिग्रहण लेप्स हो जाता है और अधिग्रहित भूमि शासन के लैंड बैंक में चली जाती है. सेना के द्वारा 2011 में भूमि अधिग्रहण करने के बाद 2021 तक 10 साल में भी कोई काम नहीं किया गया और आज 13 साल बीत चुके हैं. सेना अपना प्रोजेक्ट ड्रॉप कर चुकी है और वह पूरी की पूरी 1012 एकड़ जमीन खाली पड़ी है.
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि कायदे से यह जमीन लेप्स कर एयरपोर्ट को दे दी जानी चाहिए थी लेकिन राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय को 90 करोड़ की राशि वापस कर दी है. इसके बाद भी सेवा के द्वारा जमीन वापस न करना जनहित के खिलाफ है.
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना आज भी जारी रहा और आगमन के क्रम से बद्री यादव, मनोज श्रीवास, केशव गोरख, रवि बनर्जी, देवेंद्र सिंह ठाकुर, अभय नारायण राय, चित्रकांत श्रीवास, विजय वर्मा प्रदीप रही, शैलेश शर्मा, रंजीत सिंह खनूजा, शिवा मुदलियार, अनिल गुलहरे, राकेश शर्मा, रमा शंकर बघेल, रशीद बक्श, दीपक कश्यप, आशुतोष शर्मा, चंद्र प्रकाश जायसवाल, अक़ील अली, प्रकाश बहरानी, मोहसिन अली, और सुदीप श्रीवास्तव आदि शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



