नशीली गोलियों का व्यापार करने वाला बदमाश विकास चक्रधारी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से नशे की Nitrazepam गोलियां किया जप्त
Vikas Chakradhari, a criminal dealing in intoxicating pills, arrested, police seized intoxicating Nitrazepam pills from the accused.
गोबरा नवापारा : पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिया गया है. जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग और सूचना इकठ्ठा कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के बारे में सूचना इकठ्ठा की जा रही है.
इसी कड़ी में 25 फरवरी 2025 को थाना गोबरा नवापारा पुलिस टीम को खबर मिली कि थाना गोबरा नवापारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम तर्री स्थित शासकीय महाविद्यालय पास एक व्यक्ति अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में थाना गोबरा नवापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर निशानदेही कर पकड़ा गया.
पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास चक्रधारी निवासी गोबरा नवापारा का होना बताया गया. टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrazepam रखा होना पाया गया. विकास चक्रधारी से उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने और बिक्री करने के बारे में
वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया. जिस पर आरोपी विकास चक्रधारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 120 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrazepam और बिक्री रकम 500/- जुमला कीमत करीब 1500/- रुपये जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 59/25 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
विकास चक्रधारी पिता संतोष चक्रधारी उम्र 20 साल निवासी कुम्हार पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



