गरबा कार्यक्रमों पर यूट्यूबर एल्विस यादव और अंजली अरोड़ा के बाद अब एक्टर गोविंदा के कार्यक्रम पर भी विवाद, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

Following the controversy surrounding YouTubers Elvis Yadav and Anjali Arora's Garba events, actor Govinda's performance has also drawn criticism, with Hindu organisations protesting.

गरबा कार्यक्रमों पर यूट्यूबर एल्विस यादव और अंजली अरोड़ा के बाद अब एक्टर गोविंदा के कार्यक्रम पर भी विवाद, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

अम्बिकापुर : यू-ट्यूबर एल्विस यादव के गरबा कार्यक्रम के रद्द होने के बाद अब अभिनेता गोविंदा के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विरोध तेज हो गया है. यादव समाज और हिंदू संगठनों से जुड़े करीब 25-30 लोगों ने रविवार शाम शहर के प्रमुख स्थल घड़ी चौक पर गोविंदा के पोस्टर को फाड़ने के साथ ही आग लगाने का प्रयास किया.
विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि एल्विस यादव का कार्यक्रम राजनीति दबाव में रद्द किया गया. जिससे समाज में नाराजगी है. इसी कड़ी में गोविंदा के कार्यक्रम को भी रद्द करने की मांग उठाई गई है. प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आयोजन को रोकने की अपील की है.
दरअसल गोविंदा का गरबा कार्यक्रम सोमवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित होना है. आयोजन समिति ने इसकी पुष्टि पहले ही कर दी थी.
इस पूरे घटनाक्रम ने नवरात्रि के गरबा आयोजनों को लेकर शहर में नई बहस छेड़ दी है. पहले एल्विस के कार्यक्रम का विरोध किया गया. जिस कारण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा. वहीं अब गोविंदा के कार्यक्रम पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के मद्देनज़र अब गोविंदा के गरबा कार्यक्रम में प्रशासन क्या फैसला लेता है.
वहीं दूसरी तरफ एल्विस के कार्यक्रम रद्द होने के बाद गोविंदा के कार्यक्रम के हो रहे विरोध में जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने भी कहां है कि जब एल्विस यादव का कार्यक्रम धार्मिक भावनाओं को देखते हुए रद्द किया गया है तो गोविंदा के भी कार्यक्रमों को रद्द करना चाहिए. गोविंदा के भी कई फिल्म के गाने ऐसे हैं जो अश्लीलता फैलाने से कम नहीं है.
वहीं मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक दुबे का कहना है कि एल्विस यादव को अतिथि मानकर आयोजन करता और विरोध कर रहे लोगों को बात करना था. और एक कलाकार को सम्मान देना था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t