गवर्नमेंट टीचर ने अपनी बाइक से निकाला पेट्रोल, फिर पड़ोसी के घर खड़ी कार-बाइक को लगाई आग, सरकारी शिक्षक समेत दोस्त गिरफ्तार

Government teacher took out petrol from his bike, then set fire to the car and bike parked in the neighbor's house, government teacher and his friend arrested

गवर्नमेंट टीचर ने अपनी बाइक से निकाला पेट्रोल, फिर पड़ोसी के घर खड़ी कार-बाइक को लगाई आग, सरकारी शिक्षक समेत दोस्त गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले में एक गवर्नमेंट टीचर ने अपने पड़ोसी के एक घर में खड़ी कार-बाइक को जला दिया दी. नंदिनी टाउनशिप में रहने वाले 2 परिवार के बीच आपसी मनमुटाव था. जिसके बाद आरोपी टीचर अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर कैन में भरकर विश्वकर्मा परिवार के घर ले गया और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है. जिसके घर में आग लगी वह भी गवर्नमेंट टीचर है. घटना 27 जून की है मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नंदिनी टाउनशिप निवासी गवर्नमेंट टीचर रामेश्वर कुमार विश्वकर्मा ने 27 जून को नंदिनी थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई कि 26-27 जून की रात को अज्ञात हमलावरों ने उसके घर के बाहर खड़ी कार और बाइक में आग लगा दी है. गनीमत रही कि समय रहते पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया था. जिससे घर में मौजूद चार सदस्य बाल बाल बचे लेकिन गाड़ी जलकर राख हो गई.
इस शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस ने पूछताछ शुरू की. रिपोर्ट के आधार पर पड़ोसी टाउनशिप नंदिनी निवासी गवर्नमेंट टीचर राजेश कुमार मरकाम और उसके साथी उमेश पाटील को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ शुरु की. उन्होंने ही आपसी रंजिश के तहत इस घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB