छत्तीसगढ़ में 4 दर्दनाक सड़क हादसों में नर्स, कोरियर बॉय, 6वीं के छात्र समेत एक बुजुर्ग की गई जान, परिवारों में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

In 3 tragic road accidents in Chhattisgarh, a courier boy, a 6th standard student and an elderly person lost their lives, families are in mourning, police is investigating

छत्तीसगढ़ में 4 दर्दनाक सड़क हादसों में नर्स, कोरियर बॉय, 6वीं के छात्र समेत एक बुजुर्ग की गई जान, परिवारों में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

NH43 पर ट्रक ने पेट्रोल डलवाकर ड्यूटी पर जाने निकले बाइक सवार को कुचला, कोरियर बॉय की मौके पर मौत

सरगुजा : सरगुजा के जिले के नेशनल हाईवे 43, कटनी-गुमला मार्ग पर बेलकोटा के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कोरियर बॉय को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई. मृतक ड्यूटी जाने के लिए निकला था और पेट्रोल भरवाकर पेट्रोल पंप से निकल रहा था. घटना बतौली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बेलकोटा के श्रीराम पेट्रोल पंप के सामने मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाकर नेशनल हाईवे पर पहुंचे युवक को अंबिकापुर से सीतापुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त दीपक यादव उम्र 25 साल के रुप में हुई. हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.
हादसे की खबर पर थाना प्रभारी अशोक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों ने बताया कि मृतक दीपक यादव कोरियर बॉय का काम करता था और होम डिलीवरी के लिए पार्सल लेने जा रहा था. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है. नेशनल हाईवे 43 पर लगातार हादसे हो रहे हैं. नई सड़क बनने के बाद एनएच में कई ब्लैक स्पॉट बतौली से रघुनाथपुर के बीच हैं. जहां हादसों के बाद भी खतरनाक हो चुके इन स्पॉट का चिन्हांकन प्रशासन एवं नेशनल हाईवे नहीं कर सका है.
हादसे में दीपक यादव की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. युवक के पिता अमृत यादव 5 किलोमीटर बतौली आकर दूध बेचने का काम कर जीवनयापन करते हैं. आर्थिक रूप से कमजोर अमृत यादव को दीपक यादव ने सहारा दिया था. दीपक यादव की मौत से पिता और परिवार का बड़ा सहारा टूट गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

ट्रक ने 6वीं के छात्र को कुचला, मौत

जांजगीर-चांपा : सड़क हादसे में एक मासमू की जान जली है. अनियंत्रित ट्रक ने 6वीं के छात्र को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई. इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने अकलतरा से बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. जिसके चलते जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी. हादसे की खबर मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची. यह हादसा बनाहील बस स्टैंड के पास का है.
मृत छात्र की पहचान 6 वर्षीय ओम कुमार केवट पिता बुधेश्वर केवट निवासी बनाहील के रुप में की गई है. आक्रोशित ग्रामीण बदहाल सड़क को हादसे की वजह बता रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जिला प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी खराब सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है. सड़क पर गड्‌ढों के कारण चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा 6वीं का छात्र ओम कुमार बस स्टैंड के पास स्थित स्कूल से घर जा रहा था. इस दौरान धान से भरे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर बच्चे की मौत हो गई. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. वहीं हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआवजा के लिए आक्रोशित लोगों से चर्चा की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र में शन‍िवार को सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना लटिया पकरिया में हुई, जहां एक पिकअप वाहन ने साइकिल पर सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. बुजुर्ग की पहचान खोड निवासी रामकुमार श्रीवास के रुप में हुई है.
वह अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे और वापस जा रहे थे जब यह हादसा हुआ. पिकअप वाहन की टक्कर से बुजुर्ग साइकिल सहित दूर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना को देखकर लोगों ने अकलतरा थाने में खबर दी. बुजुर्ग को अकलतरा सीएससी एंबुलेंस के द्वारा लाया गया. जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस हादसे के बाद बुजुर्ग के परिजनों को खबर कर दिया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

अपोलो अस्पताल में ड्यूटी जा रही नर्स की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत

बिलासपुर : प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर मे हुए एक सड़क हादसे मे अपोलो में पदस्थ नर्स की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा पास मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया. इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया. मृतिका की पहचान अपोलो अस्पताल में पदस्थ नर्स मीना भारद्वाज के तौर पर हुई. यह हादसा की राजकिशोर नगर के  बजरंग चौक के पास उस वक्त हुआ जब मृतिका अपने परिजनों के साथ दुपहिया वाहन मे डीयूटी करने अपोलो अस्पताल जा रही थी.
सामने से एक कार और एक बाइक आ रही थी. जिससे अचानक संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. मीना भारद्वाज गिरते ही पास से गुजर रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई. जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. इस हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसके आधार पर सरकंडा पुलिस अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI