रायपुर में महिला के साथ दुष्कर्म और पोस्टर छापकर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर लाखों की ब्लैकमेलिंग का आरोपी संतोष गिरफ्तार
Santosh, accused of raping a woman in Raipur, defaming her by printing posters and blackmailing her for lakhs by threatening to kill her, has been arrested
रायपुर : राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पैसे वसूली के गंभीर मामले में आरोपी संतोष कुमार तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 23 अप्रैल 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी संतोष कुमार तिवारी ने जान-पहचान का फायदा उठाकर 10 अगस्त 2023 को उसके निवास स्थान पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद वह
लगातार फोन कर शादी का दबाव बनाता रहा और संबंध बनाने के लिए धमकी देता रहा. मना करने पर उसने पोस्टर छापकर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता से तीन लाख रुपए, उसकी मां से अस्सी हजार रुपए और भाई से दस हजार रुपए डराकर और धमकाकर ले लिए.
इस शिकायत पर कबीर नगर थाने में अपराध क्रमांक 64/24 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(N), 384, 323, 506 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई.
टीम ने आरोपी का पता लगाकर घेराबंदी की और उसे रायपुर के राठौर गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबुल किया. उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. आरोपी की पहचान संतोष कुमार तिवारी पिता शिवकुमार तिवारी, उम्र 38 साल निवासी मिश्रपुर थाना लीलापुर, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रुप में हुई. जो वर्तमान में राठौर चौक, आजाद चौक थाना क्षेत्र में रह रहा था. मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



