पहलगाम हमले के कश्मीरी कारोबारी फ्री में सब कुछ उपलब्ध करा रहे. दूसरी तरफ एयरलाइंस कंपनियों ने चार गुना बढ़ाए टिकट के दाम

After the Pahalgam attack, Kashmiri businessmen are providing everything for free. On the other hand, airlines have increased the ticket prices four times.

पहलगाम हमले के कश्मीरी कारोबारी फ्री में सब कुछ उपलब्ध करा रहे. दूसरी तरफ एयरलाइंस कंपनियों ने चार गुना बढ़ाए टिकट के दाम

कश्मीर में इतना बड़ा आतंकी हमला हो गया. लोग जल्द से जल्द कश्मीर छोड़कर भागना चाहते हैं. इसका फायदा उठाते हुए एयरलाइंस ने अपनी कीमतों में चार गुनी बढ़ोतरी कर दी है. 
ऐसे में कश्मीर के होटल वाले, ऑटो-टैक्सी वाले, पोनी वालों, ढाबे वालों ने फंसे पर्यटकों के लिए सेवाएं फ्री कर दीं. कश्मीर के होटल वालों ने खाने के बदले पैसे नहीं लिए. ऑटो-टैक्सी वालों ने सवारियों को फ्री में गंतव्य तक छोड़ा. पोनी वालों ने भी फ्री में अपनी सेवा दी. लेकिन हमारी एविएशन कंपनियों को देखिए...उन्होंने आपदा में अवसर ढूंढ लिया है. उन्होंने श्रीनगर से देश के कई एयरपोर्ट तक जाने वाले हवाई जहाज का किराया कई गुना बढ़ा दिया. इसके बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और डीजीसीए ने उन्हें चेतावनी दी। इसका असर थोड़े देर के लिए ही हुआ. आज फिर बढ़े हुए किराये दिख रहे हैं.
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, घाटी में फंसे पर्यटकों को अपने घर लौटने के लिए बहुत ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. हवाई जहाज के टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि यह सब भारी मांग के कारण हो रहा है. एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइटों पर टिकट खोजने पर या तो बहुत ज़्यादा दाम दिख रहे हैं. या फिर टिकटें बिकी हुई दिखाई दे रही है. अगर कोई आज के लिए टिकट बुक करने की कोशिश करता है. तो उसे ऐसे मैसेज मिल रहे हैं. जैसे 'सभी उड़ानें प्रस्थान के बहुत करीब हैं.' 'बिक गया.' या 'दुर्भाग्य से, कोई उड़ान उपलब्ध नहीं है.'
गुरुवार, 24 अप्रैल को शाम 18.40 बजे उड़ने वाली स्पाइसजेट की श्रीनगर से दिल्ली फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास का टिकट 29,758 रुपये का दिखाया जा रहा है. यह सर्च इक्सिगो पर की गई। कल यानी शुक्रवार 25 अप्रैल के लिए इसी रुट पर शाम 18.40 बजे श्रीनगर से उड़ने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में इसी क्लास का किराया 24,662 रुपये दिखाया जा रहा है. कल दिन में सवा दस बजे चलने वाली स्पाइसजेट का किराया भी इतना ही दिखाया जा रहा है.
वहां गए कई ऐसे पर्यटक जो हमले से बाल-बाल बचे हैं ने सोशल मीडिया पर कश्मीरी लोगों और कारोबारियों के मदद के कई किस्से बता रहे हैं. वे बता रहे हैं कि होटल-ढाबे वाले फ्री में फंसे पर्यटकों को खिला-पिला रहे हैं. ऑटो-टैक्सी वाले भी फंसे पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए पैसे नहीं ले रहे हैं. इस काम में गुरुद्वारा भी खुल के मदद कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर चिंता जताायी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है "श्रीनगर से हवाई किराये में बेतहाशा वृद्धि का समाचार अमानवीय और घोर निंदनीय है. ऐसी त्रासदी के समय पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलना किसी भी तरह से जायज़ नहीं ठहराया जा सकता है. सरकार साफ करे कि ‘बेतहाशा किराया वसूली’ के मामले में सरकार की कोई ज़िम्मेदारी बनती है या नहीं? किराये से संबद्ध टैक्स तो सरकार के पास ही जाता है. इसका मतलब तो जनता यही समझती है कि ये सब सरकार की मिलीभगत से हो रहा है."
सुशील रावत ने कहा कि कश्मीर में आतंकी हमला, लोग जान बचाकर लौटना चाहते हैं — और एयरलाइंस ने टिकट दाम 4 गुना बढ़ा दिए! क्या यही “आपदा में अवसर” है? क्या सरकार बताएगी कि इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी में भी लूट क्यों?
एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में 6,000 का टिकट अब 25,000 तक, DGCA चुप, नागरिक उड्डयन मंत्रालय मूक दर्शक, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री क्या सिर्फ़ भाषण देने के लिए हैं या संकट में जनता के साथ भी खड़े होंगे?
सुरिंदर बजाज ने कहा कि जब भारतीयों पर विदेशों में संकट आता है तब भारत सरकार अपने विमान भेज फंसे भारतीयों को निकाल भारत ले आती है. कश्मीर में सरकार अपने विमान क्यों नहीं भेजती. क्यों रोते बिलखते पर्यटकों को निजी विमानन कंपनियों के हवाले कर दिया है? कितनी असंवेदनशील सरकार है हमारी.
नरेश सैनी ने कहा कि अब इनकी हिन्दुओं के प्रति सरकार की दरियादिली कहां चली गई. आपदा में अवसर ढूँढ़ना ये शब्द किसके थे…
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB