पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने मोहल्लेवासियो के साथ निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, दी निगम मुख्यालय की घेराव की चेतावनी
Ward President Suyash Sharma along with the residents of the locality submitted a memorandum to the Corporation Commissioner regarding the problem of drinking water, warned of gherao of the corporation headquarters
रायपुर : रायपुर शहर के ब्राह्मण पारा वार्ड में लंबे से समय पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने मोहल्लेवासियो के साथ निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है.
सुयश शर्मा ने बताया कि लगातार वार्ड के यादव पारा क्षेत्र, धोबीपारा, आमापारा, सतबहिनीया माता मंदिर का क्षेत्र, पंचपथ पारा ऐसे विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की अपार समस्या है. फ़ोन के जरिए निगम के इंजीनियर और अधिकारियो को सूचना दी जा रही थी. लेकिन किसी भी तरह का निराकरण नहीं हो पा रहा था. जिसके बाद वार्डवासीयो के साथ कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया है
कमीशनर की तरफ़ से आश्वाशन दिया गया है कि 3 से 4 दिन का भीतर समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा और पंचपथ पारा के पास नये 300 मीटर का पाइप लाइन डाला जाएगा. अगर 5 दिनों के भीतर पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होता तो बड़े स्तर पर वार्डवासीयो के साथ निगम मुख्यालय का घेराव किया जायेगा.
इस मौके पर उपस्थिति छाया पार्षद मनोज सोनकर योगेश तिवारी पंकज सिंह , बद्री निर्मलकार ,लल्लू देवांगन ,महावीर देवांगन ,निहाल तिवारी डोमेश शर्मा शिवजी सोनी तमाम वार्ड के नागरिक मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



