ED बन चुकी भाजपा का राजनीतिक हथियार -सकलेन कामदार महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, बोले- छत्तीसगढ़ को बिकने नहीं देंगे
ED has become BJP's political weapon - Sakleen Kamdar, General Secretary, Chhattisgarh Pradesh Congress Committee, said- We will not let Chhattisgarh be sold
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सकलेन कामदार ने कहा कि केंद्र की जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम करने वाली राजनीतिक इकाई बन चुकी है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिवार को जिस तरह दुर्भावना और प्रतिशोध की भावना से निशाना बनाया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है.
सकलेन कामदार ने कहा कि चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन गिरफ़्तार किया जाना इस बात का साफ सबूत है कि यह कार्रवाई जानबूझकर दुर्भावना से की गई है. यह न सिर्फ़ राजनीतिक बदले की भावना दर्शाता है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर भी सीधा हमला है.
सकलेन कामदार ने कहा कि यह साफ है कि जो भी जनता, जंगल और जमीन को बचाने के लिए आवाज उठाएगा उसे भाजपा सरकार दबाने की कोशिश करेगी. कांग्रेस पार्टी ने हसदेव में पेड़ कटाई, बस्तर में खनिजों की लूट और तमनार में जंगल कटाई का विरोध किया — इसलिए अब भाजपा सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.
सकलेन कामदार ने कहा कि यह वही सरकार है जो खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है — ₹32,000 में एक जग, ₹1,300 में चप्पल और ₹10 लाख में टीवी जैसी खरीददारी कर रही है. यह जनता के पैसों की खुली लूट है. लेकिन कांग्रेस न झुकेगी, न डरेगी.. हम गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ हमेशा बुलंद करते रहेंगे. छत्तीसगढ़ को बिकने नहीं देंगे.
सकलेन कामदार ने कहा कि भाजपा की तानाशाही और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे राज्यव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम का आयोजन कर रही है.
उन्होंने जनता से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में इस जन आंदोलन में भाग लेकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध दर्ज करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



