उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, दो युवक शिकार के फंदों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार, 28 फंदे बरामद
Major action taken against poachers in Udanti-Sitanadi Tiger Reserve; two youths arrested red-handed with hunting traps; 28 traps recovered.
गरियाबंद : उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व में वन विभाग की टीम ने गुप्त खबर पर की गई बफर परिक्षेत्र के आरक्षित कम्पार्टमेंट क्रमांक 1225 में की गई कार्रवाई के दौरान दो शिकारियों को रंगे हाथ पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 दिसंबर 2025 को इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर परिक्षेत्र के आरक्षित कक्ष क्रमांक 1225 में वन्यप्राणी खरगोश के अवैध शिकार के लिए बिछाए जा रहे जाल के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
उप निदेशक श्रीमती सतोबिशा समाजदार के मार्गदर्शन में तथा सहायक संचालक वरुण कुमार जैन और परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल सिंह कश्यप के निर्देशन में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में खरगोश के शिकार के लिए जाल/फंदा लगाते दो आरोपियों को पकड़ा गया.
टीम ने मौके से स्नेयर तार के 28 फंदे जब्त किए. दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 तथा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 31 एवं 52 के तहत जुर्म दर्ज किया गया. वैधानिक प्रक्रिया के बाद दोनों को न्यायालय प्रथम श्रेणी देवभोग में पेश कर उप-जेल गरियाबंद भेजा गया.
इस कार्रवाई वनसंरक्षक सतोविशा समाजदार, उप निदेशक वरुण जैन तथा सहायक संचालक (उदंती) मैनपुर गोपाल सिंह कश्यप के निर्देशन में की गई. इसमें वन परिक्षेत्र अधिकारी सुशील कुमार सागर, राकेश सिंह परिहार, कविन्द्र मिश्रा, रामकृष्ण साहू, तथा एंटी पोचिंग टीम के सदस्य देवीसिंग यादव और पुनीत राम ध्रुव सहित सुरक्षा श्रमिकों का अहम योगदान रहा.
आरोपी
1️⃣ वृन्दा सोरी पिता दशरथ सोरी उम्र 23 साल ग्राम फरसरा
2️⃣ हरभजन पिता भगवान विश्वकर्मा उम्र 19 साल ग्राम फरसरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



