रायपुर में चाकूबाजी की वारदात, अवैध संबंध के शक में पति ने बॉयफ्रेंड पर चाकू से किया हमला, इलाके में फैली सनसनी. आरोपी सेवाराम गिरफ्तार

Stabbing incident in Raipur: Husband attacks a young man with a knife over suspicion of an illicit affair, causing a stir. Accused Sevaram has been arrested, and the police are investigating.

रायपुर में चाकूबाजी की वारदात, अवैध संबंध के शक में पति ने बॉयफ्रेंड पर चाकू से किया हमला, इलाके में फैली सनसनी. आरोपी सेवाराम गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक पति ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में 5 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे जन्माष्टमी कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान इलाके में रहने वाली रानी वर्मा अपने घर के सामने कार्यक्रम देख रही थीं. इसी समय उनके जेठ उमेन्द्र सिंह वर्मा घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अंदर करने के लिए बाहर निकले. आरोप है कि तभी विकास नगर निवासी सेवाराम साहू अचानक पीछे से पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर दिया.
आरोपी ने उमेन्द्र सिंह वर्मा के सिर के पीछे हिस्से पर लगातार कई बार वार किया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वारदात की खबर मिलने के बाद गुढ़ियारी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की.
प्रार्थिया रानी वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सेवाराम साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 392/2026 दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस धारा के तहत हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई है.
पुलिस पूछताछ में आरोपी सेवाराम साहू ने बताया कि उसे शक था कि घायल उमेन्द्र सिंह वर्मा के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं. इसी शक के चलते उसने हमला किया. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गुढ़ियारी थाना पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी सेवाराम साहू को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया है. आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान सेवाराम साहू पिता आनंद साहू उम्र 38 साल निवासी विकास नगर, गुढ़ियारी रायपुर के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.
आरोपी
सेवाराम साहू पिता आनंद साहू उम्र 38 साल निवासी विकास नगर, गुढ़ियारी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?