झांकी के तालाब में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में फैली सनसनी, हादसा या कुछ और?. अभनपुर पुलिस कर रही मामले की जांच
35-year-old man dies after falling into a pond during a tableau procession; incident sparks alarm in the area—accident or something else? Abhanpur police are investigating the matter.
अभनपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झांकी में तालाब में गिरने से एक 35 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. मृतक की पहचान भीमा पारधी के रूप में हुई है. खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक भीमा पारधी तालाब में गिर गया था. हादसे की खबर मिलने के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया. हादसे की खबर पुलिस को दी गई. जिसके बाद अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के वजह की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



