रायपुर में हिरन और चीतल की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक तलाश रहे तीन आरोपियों को वन विभाग ने रंगे हाथ दबोचा

Smuggler arrested with deer and chital skin in Raipur, forest department caught three accused red handed while looking for customers

रायपुर में हिरन और चीतल की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक तलाश रहे तीन आरोपियों को वन विभाग ने रंगे हाथ दबोचा

रायपुर : वन्यजीवों के अवैध व्यापार पर लगाम कसते हुए रायपुर वन विभाग और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विधानसभा रोड पर हिरण की खाल और सींग बेचने की फिराक में निकले तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रायपुर निवासी आनंद श्रीवास्तव, पीपरछेड़ी निवासी, भागीरथी और तुला राम पटेल के रूप में हुई है. ये तीनों आरोपी हिरण के अवशेषों, खाल और सींग को अवैध तरीके से बेचने की कोशिश कर रहे थे.
खबर मिलते ही रायपुर रेंज ऑफिस और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने फौरन
संयुक्त रुप से कार्रवाई की और विधानसभा रोड पर घेराबंदी कर तस्करों को हिरण के अवशेषों के साथ पकड़ा. बरामद की गई सामग्री को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित माना जाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB