बम होने की खबर पर यात्रियों में मचा हड़कंप, कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, नागपुर का आरोपी अनिमेष मंडल गिरफ्तार
There was panic among the passengers on the news of bomb emergency landing of Indigo flight going from Nagpur to Kolkata in Raipur
रायपुर : रायपुर में इंडिगो की फ्लाइट की गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. दरअसल लगातार फ्लाइट में बम की धमकी मिल रही हैं. जिसे देखते हुए नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम की खबर मिली थी. जिसके बाद एहतियातन रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. पुलिस ने आरोपी अनिमेष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है.
नागपुर से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट नंबर 6E812 को बम की खबर मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फ्लाइट में 6 क्रू मेंबर्स समेत कुल 187 यात्री सवार थे. खबरों के मुताबिक विमान में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाने का फैसला लिया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया. और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. और विमान को फौरन खाली करवा लिया गया. विमान की जांच की जा रही है.
विमान में सवार सभी मुसाफिरों को सुरक्षित बताया गया है. हालांकि इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानें प्रभावित हुई. सुरक्षा को लेकर विमान की जांच जारी है. साथ ही यात्री सामानों की भी जांच की जा रही है.
चेकिंग पर वायुयान/यात्री/सामानों मे कोई विस्फोटक/संदिग्ध वस्तु नहीं मिला. यात्री द्वारा विमान मे ’’विस्फोटक सामग्री और फ्लाईट क्रैश हो जाने‘‘ की गलत खबर दिया गया था. इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 351(4) भारतीय न्याय संहिता एवं नागरिक विमानन सुरक्षा के खिलाफ गैर कानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम 1982 की धारा 3(1), (घ) का कारित करना पाये जाने से जुर्म दर्ज कर आरोपी अनिमेष मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए अदालत में पेश किया गया है. आरोपी नागपुर का रहने वाला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



