गरियाबंद के जंगल में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
Body of unidentified young man found hanging from a tree in Gariaband forest; sensation grips the area. Suicide or something else? Police investigating.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के ग्राम कोड़ोहरदी स्थित ठाकुर देव पड़ाव के पास बरसाती नाले से लगे जंगल में एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद ग्राम सरपंच नरेंद्र ध्रुव को इसकी खबर दी गई.
सरपंच नरेंद्र ध्रुव ने फौरन घटना की जानकारी गरियाबंद पुलिस को दी. खबर मिलते ही थाना प्रभारी शिशिर पांडे की टीम मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद भेजा.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है. वहीं शव की हालत को देखते हुए उसके चार से पांच दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



