महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी को मिली बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार, एक हफ्ते के भीतर लाया जाएगा भारत

Big success for ED in Mahadev betting app case mastermind Saurabh Chandrakar arrested in Dubai will be brought to India within a week

महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी को मिली बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार, एक हफ्ते के भीतर लाया जाएगा भारत

दुबई : महादेव बेटिंग एप मामले में मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया. अब उसे भारत लाने की प्लान शुरु हो गई है. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के आग्रह पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई.
महादेव सट्टेबाजी एप के मुख्य प्रमोटरों में से एक सौरभ चंद्राकर को मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले में दुबई में गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर की गई. जिसे ईडी के अनुरोध पर जारी किया गया था.
रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद, पिछले साल के आखिर में दुबई में चंद्राकर और एप के एक अन्य प्रमोटर रवि उप्पल को हिरासत में लिया था. अब गिरफ्तार होने के बाद चंद्राकर को अगले कुछ दिनों में या तो प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा या भारत भेज दिया जाएगा. सात दिन के भीतर आरोपी को भारत लाया जा सकता है.
संघीय एजेंसी के मुताबिक, MOB ऐप एक व्यापक सिंडिकेट है. जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को नए उपयोगकर्ताओं को नामांकित करने, उपयोगकर्ता आईडी बनाने और बेनामी बैंक खातों के एक स्तरित वेब के माध्यम से धन शोधन करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की व्यवस्था करता है. इस मामले में अपराध की अनुमानित राशि करीब 6,000 करोड़ रुपये है.
आरोप है कि चंद्राकर ने फरवरी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह में शादी की और इस आयोजन के लिए करीब 200 करोड़ रुपये "नकद" खर्च किए गए. चंद्राकर के रिश्तेदारों को भारत से यूएई लाने के लिए निजी जेट किराए पर लिए गए थे और शादी में प्रदर्शन करने के लिए मशहूर हस्तियों को भुगतान किया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb