अहमदाबाद प्लेन क्रैश, जमीन पर गिरने से पहले बिल्डिंग से टकराया एयर इंडिया का विमान, 61 विदेशियों समेत 242 लोग सवार, 200 से ज्यादा की मौत!
Ahmedabad plane crash, Air India plane hit a building before falling to the ground, 242 people including 61 foreigners on board, more than 100 killed
अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में दोपहर 1:40 बजे एक भीषण विमान हादसा हुआ है. जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी की मौत हो गई. इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया है. विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवारों के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है. देश भर के लोग इस हादसे के बारे में सुनकर दुख और चिंता में हैं.
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया. वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं. 15 डॉक्टर घायल हो गए. जिससे इमारत में भी आग लग गई. दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है.
लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट क्रैश हो गई. इस विमान में 242 लोग सवार थे. जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं. हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुआ है. फिलहाल रेस्क्यू और बचाव का काम चल रहा है. शहर में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के सायरनों की आवाज गूंज रही है. शहर की सड़कें बद कर दी गई है और अस्पताल में 1200 बेड का बंदोबस्त किया गया है.
अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. हमने ज्यादा जानकारी देने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना दिल दहला देने वाली है. यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और चिंता हो रही होगी. वह अकल्पनीय है. इस अविश्वसनीय रुप से कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएं उनमें से प्रत्येक के साथ हैं. प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव और राहत प्रयास महत्वपूर्ण हैं - हर जीवन मायने रखता है, हर सेकंड मायने रखता है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीन पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए.
विमान हादसे से पास के एक मेडिकल कॉलेज को भी क्षति पहुंचा है. बीजेएमसी गुजरात के करीब 20 एमबीबीएस छात्र भी घायल हुए हैं. उदयपुर से 50 किलोमीटर दूर रुंदेड़ा गांव के दो युवक वर्दीचंद और प्रकाश भी सवार थे. दोनों लंदन में एक व्यापारी के घर में खाना बनाने का काम करने के लिए जा रहे थे. वे बुधवार को उदयपुर से निकले थे और रात में अहमदाबाद में रुके थे, जहां से उन्हें लंदन के लिए उड़ान भरनी थी. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है और इन दोनों युवाओं की मौत की खबर से उनके परिवार और गांव में शोक की लहर है.
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI-171 गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में कुल 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। एयर इंडिया का विमान बोइंग 727 ट्विन जेट था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



