राशन सामान लेने में सर्वर की समस्या, घंटों करना पड़ रहा इंतजार, चावल उत्सव के बीच राजधानी के हितग्राही और सेल्समेन परेशान

Server problem in getting ration items, having to wait for hours, beneficiaries and salesmen of the capital are troubled amidst the Rice Festival

राशन सामान लेने में सर्वर की समस्या, घंटों करना पड़ रहा इंतजार, चावल उत्सव के बीच राजधानी के हितग्राही और सेल्समेन परेशान

रायपुर : प्रदेश में अभी चावल उत्सव मनाया जा रहा है. जिसमें राशन दुकानों में सरकार के द्वारा 3 महीने का चावल एक साथ दिया जा रहा है. लेकिन 3 महीने का चावल एक साथ मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है.
नई-नई पास मशीनों में सर्वर की गड़बड़ी की वजह से लोगों को कई घंटों तक राशन दुकानों के सामने लाइन में लगना पड़ रहा है. इसी तरह राजधानी रायपुर के छोटापारा-बैरनबाजार के राशन दुकान में भी लोगों की काफी लंबी लाइन देखी गई. यहां राशन लेने आए लोगों का कहना है कि वे सुबह 8 बजे से लाइन में खड़े हैं. मशीन में गड़बड़ी की वजह से एक आदमी की फिंगरप्रिंट पहचान में ही आधे घंटे से ज्यादा समय लग रहा है. जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB