फ्लाइट में बम की धमकी देकर लगाया नारा अल्लाहु अकबर, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, आरोपी अभय देवदास नायक गिरफ्तार
Bomb threat in flight, slogan Allahu Akbar raised, emergency landing had to be done, accused Abhay Devdas Nayak arrested
एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स अल्लाह हू अकबर और ट्रंप मुर्दाबाद के नारे लगाता नजर आ रहा है. लेकिन जब सुरक्षा बलों ने इस शख्स से पूछताछ की तो एक बड़ा खुलासा हो गया. इसके बाद पायलट ने आपातकालीन कार्यवाही शुरु की और विमान को ग्लासगो हवाई अड्डे पर उतारा. जहां स्कॉटलैंड के पुलिस अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल अल्लाह हू अकबर और ट्रंप मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले इस शख्स का नाम अभय नायक है. इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया है. और कमेंट्स कर रहे हैं कि मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया.
आपको बता दें कि 27 जुलाई को लंदन से ग्लासगो जाने वाली ईजीजेट कंपनी की एक प्लेन में एक शख्स टॉयलेट से बाहर आया और अल्लाह हू अकबर चिल्लाने लगा. वह अपनी मुट्ठियाँ हवा में लहराते हुए कह रहा था, "मैं इस प्लेन को बम से उड़ा दूँगा. अमेरिका मुर्दाबाद. ट्रंप मुर्दाबाद.". इसके बाद वह बार-बार "अल्लाहु अकबर" चिल्लाने लगा. उसने महिला एयर होस्टेस के साथ धक्का-मुक्की भी की.
प्लेन में बैठे लोग दहशत में आ गए. पहले तो लोगों को किसी संभावित आतंकी हमले का डर था. तभी एक यात्री अपनी सीट से उठा और उसने नायक को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया. दो और लोगों ने उसकी मदद की और तीनों ने मिलकर नायक को काबू में कर लिया.
जांच के बाद आरोपी युवक की पहचान ‘अभय नायक’ के रुप में हुई. प्लेन में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुस्लिम समुदाय के लोग कह रहे है कि अभय नायक एक साजिश के तहत मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने का प्रयास कर रहा था.
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी अभय नायक अचानक से अल्लाहू अकबर के नारे लगा रहा है और ट्रंप मुरदाबाद, अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगा रहा है. इससे प्लेन में सवार यात्री डर गए. हालांकि एक दूसरे यात्री ने अभय नायक को पीछे से पकड़कर प्लेन के फर्श पर गिरा दिया और यात्रियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया.
जिसके बाद प्लेन को आनन-फानन में ग्लास्गो एयरपोर्ट पर लैंडिग कर दिया गया. जिसके बाद एयरपोर्ट पर पहले से ही तैयार सुरक्षा बलों ने आरोपी अभय नायक को हिरासत में लिया.
वहीं पूछताछ में पता चला कि आरोपी का नाम अभय नायक उम्र 41 साल है। इसके साथ ही ईजीज़ेट ने एक बयान जारी कर बताया कि प्लेन में कोई बम नहीं था और किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई.
इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया है, और कमेंट्स कर रहे हैं कि उनके समुदाय को बदनाम करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया.
ब्रिटेन के एयर नेविगेशन ऑर्डर के तहत लंदन ल्यूटन से ग्लासगो जा रही ईज़ीजेट की उड़ान में तेज़ नारे लगाकर बाधा डालने के आरोप में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को स्कॉटलैंड की एक अदालत में पेश किया गया.
बेडफोर्डशायर के ल्यूटन निवासी नायक पर ब्रिटेन के एयर नेविगेशन ऑर्डर के तहत एक विमान पर हमला करने और उसकी सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है. ग्लासगो के पास पैस्ले शेरिफ कोर्ट में पेश किए जाने पर उसने कोई दलील नहीं दी. उसे हिरासत में भेज दिया गया है और अगले हफ्ते उसे फिर से अदालत में पेश होना है.
नायक के खिलाफ लगाए गए प्रमुख आरोपों में से एक लापरवाही या उपेक्षापूर्ण व्यवहार से संबंधित है. जिससे विमान या उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को खतरा हो सकता था. यह ब्रिटेन के एयर नेविगेशन ऑर्डर के दायरे में आता है, जो नागरिक उड्डयन सुरक्षा को नियंत्रित करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



