केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की बढ़ी मुश्किल, राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर बेंगलुरु में FIR दर्ज

Trouble increases for Union Minister of State for Railways Ravneet Singh Bittu FIR registered in Bengaluru for giving statement against Rahul Gandhi

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की बढ़ी मुश्किल, राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर बेंगलुरु में FIR दर्ज

राहुल गांधी ने अमेरिकी दौरे पर सिखों को लेकर दिए गए टिप्पणी की थी. इस पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हमला बोला था. उन्होंने राहुल गांधी को देश का नंबर आतंकी बताया था. बिट्टू की टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ अब बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है. ये कार्रवाई कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर हुई है.
पुलिस ने बताया कि देश में सिखों की स्थिति के बारे में अमेरिका में दिए गए बयानों को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने टिप्पणी की थी. इस मामले में शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
बिट्टू पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) (झूठी जानकारी या अफवाह फैलाना), 192 (दंगा भड़काने की कोशिश) और 196 (धर्म और जाति के आधार पर नफरत फैलाना) के तहत केस दर्ज किया गया है.
दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देश में सिखों को लेकर दिए गए बयान पर रेल राज्य मंत्री बिट्टू ने उन पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जब बम बनाने में माहिर लोग राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं, तो वह देश के नंबर एक आतंकी हैं.
उनके इस बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस ने कहा कि बिट्टू एक सिरफिरे आदमी की तरह बात कर रहे हैं. इस मामले में कांग्रेस ने दिल्ली में भी बिट्टू समेत चार नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसमें शिवसेना के भी नेता हैं. कांग्रेस का कहना है कि राहुल के जीवन को खतरे में डालने के लिए नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है. इसे प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की शह मिल रही है.
राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी जा रही
शिकायत दर्ज कराने के बाद अजय माकन ने कहा कि राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इसकी वजह ये है कि वो दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों की बात करते हैं. राहुल गांधी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. इसके साथ ही कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राहुल के खिलाफ हिंसा की साजिश रची गई है.
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की शह मिल रही
उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी अपने लोगों को कंट्रोल नहीं करेगी तो कांग्रेस उसके मंत्रियों और सांसदों के घर पहुंचेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे. इससे पहले अमेरिका में राहुल की टिप्पणियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के आवास के पास प्रदर्शन किया था. प्रियंका गांधी ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी थी.
उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित अभियान है. इसे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की शह मिल रही है. हैरानी की बात है कि कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

खड़गे ने PM मोदी को लिखा था- अपने नेताओं को रोकें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें बधाई देने के बाद एक चिट्‌ठी भी लिखी थी. इसमें राहुल गांधी के खिलाफ हेट स्पीच पर चिंता जताई थी. खड़गे ने लिखा था- 'भाजपा और सहयोगी दलों के नेता लगातार राहुल गांधी के लिए बेहद आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. आपसे आग्रह है कि ऐसे नेताओं पर लगाम लगाएं.’
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'BJP नेता खुलेआम देश के नेता प्रतिपक्ष को हत्या की धमकी दे रहा है. ये बेहद गंभीर मामला है. ये भाजपा की नफरत की फैक्ट्री का प्रोडक्ट है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. PM मोदी अपनी पार्टी के इस नेता की धमकी पर चुप नहीं रह सकते.
केंद्रीय मंत्री के बयान पर पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जिसने राहुल गांधी के आगे-पीछे घूमकर अपना राजनीतिक करियर बनाया, वो सत्ता के लालच में विरोधियों की गोदी में बैठ कर सस्ते बयान दे रहा है. रवनीत बिट्टू को शास्त्रों में आस्तीन का सांप कहा गया है.
संजय गायकवाड़: 16 सितंबर को महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा, 'राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं. उन्हें इसका इनाम मिलेगा. जो भी राहुल की जीभ काटेगा. उसे 11 लाख रुपए दिए जाएंगे.'
संजय ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में संविधान खतरे में होने का फर्जी नैरेटिव सेट कर वोट हासिल किए. आज वे आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं. कांग्रेस पिछड़े वर्ग, ओबीसी और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहती है. बुलढाणा में संजय पर FIR दर्ज कर ली गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb