नीट परीक्षा विवाद-पेपर लीक से टूट गया डॉक्टर बनने का सपना, NEET रद्द होने के बाद 18 साल की दो छात्राओं ने की खुदकुशी, 12 दिनों में 5 की मौत
NEET exam controversy: Paper leak shattered dreams of becoming doctors; two 18-year-old female students committed suicide after NEET was cancelled, bringing the total to five deaths in 12 days.
देश भर में NEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव के बीच कर्नाटक से एक और दर्दनाक मामला सामने आया है. कर्नाटक के कुलबर्गी में 18 वर्षीय छात्रा भाग्यश्री ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अब तक देशभर में कम से कम 5 छात्र-छात्राओं ने खुदकुशी की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. छात्रा के पिता राजशेखर ने बताया कि परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी और भाग्यश्री पढ़ाई में बेहद होनहार थी. उसने हाल ही में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. और परिवार को उम्मीद थी कि उसका NEET का रिजल्ट भी अच्छा आएगा.
दरअसल NEET-UG 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी. लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई. इसके बाद National Testing Agency (NTA) ने दोबारा परीक्षा 21 जून को कराने का ऐलान किया. परीक्षा रद्द होने के बाद से लगातार छात्रों के खुदकुशी करने की घटनाएं सामने आ रही हैं.
12 दिनों में 5 छात्रों की मौत
13 मई को गोवा के मडगांव में एक छात्र ने सुसाइड कर लिया. उसने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अब प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा नहीं लेना चाहता.
14 मई को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में छात्र रितिक मिश्रा ने जान दे दी. परिवार के मुताबिक वह पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से परेशान था.
15 मई को दिल्ली के आजादपुर में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली.
इसी दिन राजस्थान में छात्र प्रदीप मेघवाल ने भी सुसाइड कर लिया. परिवार ने बताया कि उसे करीब 650 अंक आने की उम्मीद थी.
16 मई को महाराष्ट्र के लातूर जिले के गोंद्री गांव में अशोक विठ्ठल सोनवणे की बेटी 18 वर्षीय छात्रा भाग्यश्री ने आत्महत्या कर ली.
अब कर्नाटक की भाग्यश्री की मौत ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया है.
राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
घटनाओं के बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक रोकने के लिए पूरी तरह सुरक्षित व्यवस्था नहीं बनाई जाती. तब तक विपक्ष चुप नहीं बैठेगा.
पेपर लीक मामले में जांच जारी
इधर, NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच भी तेज हो गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. CBI अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अन्य शहरों से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
CBI का कहना है कि पेपर खरीदने और लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



