खाना बना नहीं मिला तो पति बना हैवान, पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी, इलाके में दहशत, बलिराम गिरफ्तार

Unable to find food cooked, the husband turned violent, beating his wife to death with a stick. The accused remained sitting near the body after the murder, creating panic in the area, and Baliram was arrested.

खाना बना नहीं मिला तो पति बना हैवान, पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी, इलाके में दहशत, बलिराम गिरफ्तार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मानिकपुर गांधी नगर में एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी घर में ही शव के पास बैठा रहा. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला मानिकपुर गांधी नगर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मानिकपुर गांधी नगर निवासी बलिराम मरावी दोपहर में काम से लौटकर घर पहुंचा था. घर आने पर उसे खाना तैयार नहीं मिला. जिसके बाद उसकी पत्नी संगीता मरावी से विवाद शुरू हो गया. कुछ ही देर में कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और गुस्से में आकर बलिराम ने पास में रखा डंडा उठाकर पत्नी पर लगातार हमला कर दिया.
वारदात के समय आरोपी का बुजुर्ग पिता भी घर पर मौजूद था. उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर घायल संगीता को बाहर लिटाया और पुलिस को खबर दी. हालांकि गंभीर चोटों के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान महिला का बेटा गांव गया हुआ था. खबर मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो मां की हालत देखकर स्तब्ध रह गया. वहीं आरोपी पति वारदात के बाद भी मौके से नहीं भागा और शव के पास ही बैठा रहा.
खबर मिलते ही बांगो थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वहीं, एफएसएल और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए. फॉरेंसिक टीम के अनुसार महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. जिसे कन्फर्म करने के लिए पीएम के लिए भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t