11 एकड़ सरकारी जमीन पर निगम का चला बुलडोजर, तोड़े अवैध मकान व दुकान, होगी FIR, निगम कमिश्नर और SDM ने लिया जायजा
Corporation bulldozer runs on 11 acres of government land illegal houses and shops demolished FIR will be filed Corporation Commissioner and SDM took stock
बिलासपुर : निगम सीमा में शामिल खमतराई की 11 एकड़ शासकीय जमीन को अतिक्रमण कर इसे टुकड़ों में बेचने वाले की दुकानों और मकान पर निगम का बुलडोजर चल गया. इसके अलावा 94 अन्य अतिक्रमणकारियों के कब्जे से सरकारी जमीन को कब्जे से छुड़ाने भी निगम, जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगातार कार्यवाही कर रहा है, इस कार्यवाही में ब्राह्मण समाज को आबंटित दो एकड़ सरकारी जमीन पर भी हो चुके कब्जे को मुक्त करवाया गया. वही निगम कमिश्नर ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीनों को टुकड़ों में बेचने वाले के खिलाफ निगम के द्वारा जल्द ही FIR कराई जाएगी.
2019 नगरीय निकाय चुनाव से पहले खमतराई को नगर निगम की सीमा में शामिल कर लिया गया है. खमतराई में 11 एकड़ सरकारी जमीन को 94 लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया है. इसमें लोग मकान बनाकर रहने लगे हैं. ब्राह्मण समाज को सर्कार द्वारा आबंटित दो एकड़ जमीन को भी अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है. जिसकी शिकायत निगम कमिश्नर अमित कुमार को की गई थी. शिकायत को संज्ञान में लेकर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने जब जिला प्रशासन के एसडीएम पीयूष तिवारी के साथ पूरे मामले की जांच करवाई तो हैरान करने वाला मामला सामने आया.
निगम और प्रशासन की तहकीकात में पता चला कि मणि शंकर त्यागी नामक व्यक्ति ने खुद तो सरकारी जमीन में कब्जा कर चार दुकान और मकान का निर्माण करा लिया है. इसके अलावा 94 लोगों को भी सरकारी जमीन को टुकड़ों में 10 रुपए के रेट से स्टांप में लिखापढ़ी कर बेच दिया है.
निगम कमिश्नर अमित कुमार और जिला प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण को ढहाने टीम भेजी थी. कमिश्नर के निर्देश पर अतिक्रमण और जोन क्रमांक 7 की टीम ने खमतराई के वार्ड क्रमांक 58 काली मंदिर के पास बिना अनुमति के वाणिज्यिक और आवासीय निर्माण कराने वाले मणिशंकर त्यागी की चार दुकानों और मकान को जमींदोज कर दिया.
इसके अलावा निगम कमिश्नर अमित कुमार और एसडीएम पीयूष तिवारी नाम मौके का निरीक्षण कर उक्त जमीन के बाकी अतिक्रमण को जल्द ही हटाने के निर्देश दिए हैं. सरकारी जमीन को बेचने वाले मणि शंकर त्यागी के खिलाफ प्रशासन जल्द ही FIR भी कराने वाला है. इस कार्यवाही के बाद ब्राह्मण समाज को आबंटित जमीन पर से भी अवैध कब्जा हटाया जा सकेगा. गौरतलब है कि पिछले दिनों निगम प्रशासन में कार्यवाही कर दो एकड़ जमीन को कब्जा खाली करवाया और फिर से निगम के रिकार्ड में दर्ज करवाया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



