पैसेंजर ट्रेन से कूदे मुसाफिरों को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने रौंदा, रेल से कटकर 10 की मौत, 40 घायल, गलत फायर अलार्म बजने से मची अफरातफरी!
Passengers who jumped from the passenger train were crushed by Sampark Kranti Express, 10 died after being run over by the train, 40 injured, panic ensued due to wrong fire alarm!
जलगांव : महाराष्ट्र में जलगांव जिले के के परांदा स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग की अफवाह फैल गई. इसके बाद डरे हुए कई पैसेंजर्स ने ट्रेन की चेन पुलिंग की तरफ कूदना शुरु कर दिया. इसकी वजह से मुसाफिर दूसरे ट्रैक से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. कई मुसाफिरों की मौत होने की बात सामने आई है.
मिली जानकरी के मुताबिक करीब 35 से 40 यात्रियों ने पुष्पक एक्सप्रेस से छलांग लगाई है. पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी कि अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई.
सभी घायलों का ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में गलत फायर अलार्म बजने से अफरातफरी मची. अधिकारी झूठे फायर अलार्म के स्रोत की भी जांच कर रहे हैं और भविष्य में इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उपाय सुनिश्चित कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि दूसरे ट्रैक पर गिरने से कई यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. सूत्रों के मुताबिक से 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 30-40 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई आ रही थी. कुछ यात्री ट्रैक पर उतर गए थे. दूसरी दिशा से जाने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कुछ मुसाफिर आ गए. ट्रेन में ‘ACP’ यानी अलार्म चेन पुलिंग हुई थी. चेन पुलिंग क्यों हुई. इसकी जानकारी अभी रेलवे के पास नहीं है.
पचोरा रेलवे स्टेशन पर हुई दुखद घटना के बाद, भुसावल से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ हालत का मुआयना करने और आपातकालीन उपायों के समन्वय के लिए पहले ही स्थान पर पहुंच चुके हैं. राज्य सरकार के अधिकारी और बचाव दल भी चल रहे राहत प्रयासों में मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



