तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 की दर्दनाक मौत, 40 से ज्यादा घायल, मची अफरातफरी, 2 परिजनों ने दर्ज कराई FIR, पीड़ितों को 25 लाख रुपए का मुआवजा

Stampede in Tirupati temple, 6 died tragically, more than 40 injured, chaos ensued, 2 family members filed FIR, victims got compensation of Rs 25 lakh

तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 की दर्दनाक मौत, 40 से ज्यादा घायल, मची अफरातफरी, 2 परिजनों ने दर्ज कराई FIR, पीड़ितों को 25 लाख रुपए का मुआवजा

तिरुपति : आंध्र प्रदेश के तिरुपति में वैकुंठ एकादशी समारोह के दौरान कई भक्तों की मौत के बाद तिरुपति पूर्व पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है. 8 जनवरी को शहर के कई स्थानों पर हुई घटनाएं वार्षिक धार्मिक उत्सव के दौरान भीड़भाड़ से उत्पन्न चुनौतियों को उजागर करती हैं.
तिरूपति मंदिर में एकादशी के मौके पर दर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए श्रद्धालुओं की भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए. पीड़ित परिवारों को सरकार ने 25 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.
पहले मामले में तमिलनाडु के मेट्टूर सलेम जिले के निवासी आर मल्लिगा उम्र 50 साल शामिल थे. जो विष्णुनिवासम में दर्शन टोकन के लिए कतार में गिर गए. बलैयापल्ली मंडल के एक तहसीलदार पी. श्रीनिवासुलु द्वारा एक शिकायत दर्ज की गई. जिसमें कहा गया कि मल्लिगा भक्तों की भीड़ के बीच बेहोश हो गई थी.
मल्लिगा को तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी जनरल अस्पताल (एसवीआरआरजीजी) ले जाया गया. हालांकि, वहां पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 
शिकायतकर्ता और बलैयापल्ली मंडल के एक तहसीलदार पी. श्रीनिवासुलु ने तिरुपति पूर्व पुलिस स्टेशन में घटना की खबर दी. प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है, "जब अन्य श्रद्धालु कतार में लगे उसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने की वजह से वह जमीन पर गिर गईं."
दूसरी एफआईआर, नारायणवनम मंडल के 61 वर्षीय तहसीलदार एम. जयारामुलु द्वारा दर्ज कराई गई. जिसमें पांच और भक्तों की मौत की खबर दी गई. पीड़ितों में विशाखापत्तनम से कांदिपिलि सांथी उम्र 35 साल, गुडला रजनी उम्र 45 साल, बोड्डेती नायडू बाबू उम्र 55 साल, सूरी सेट्टी लावण्या स्वाथी उम्र 37 साल, और तमिलनाडु से निर्मला भी शामिल थीं.
इस घटना का कौन जिम्मेदार है? यह सवाल सबसे पहले मन में आता है. लेकिन इस के जवाब के लिए जांच की जा रही है. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने इस हादसे के बाद कई जानकारियां सामने रखी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI