देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, धारदार हथियारों से हमला, मचा हड़कंप, 5 घायल, 2 गंभीर, शांत इलाका रणभूमि में तब्दील, पुलिस बल तैनात

Late night, two groups clashed, attacked with sharp weapons, causing panic, 5 injured, 2 seriously injured, peaceful area turned into a battlefield, police deployed.

देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, धारदार हथियारों से हमला, मचा हड़कंप, 5 घायल, 2 गंभीर, शांत इलाका रणभूमि में तब्दील, पुलिस बल तैनात

कोरिया : कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब बाजार पारा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसा भड़क उठी। रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में धारदार हथियारों और ईंट-पत्थर से हमला किया गया. जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मिली जानकारी के मुताबिक चरचा कॉलरी के बाजार पारा में हुए विवाद ने अचानक हिंसक रुप ले लिया, जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए. घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रीजनल अस्पताल चरचा और जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
चश्मदीदों का कहना है कि पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते अचानक हालात बेकाबू हो गए और देखते ही देखते कई लोग हमले की चपेट में आ गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग सहमे हुए हैं.
इस मामले में चरचा थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी हुई है. दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. रविवार रात दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए. जिसके बाद विवाद ने हिंसक रुप ले लिया.
खबर मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात हालात को देखते हुए बाजार पारा इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t