करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी एफआईआर नहीं, पुलिस अधीक्षक से लगाई इंसाफ की गुहार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Farmer electrocuted to death, no FIR filed despite post-mortem report, pleas for justice to Superintendent of Police, warning of violent protests

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी एफआईआर नहीं,  पुलिस अधीक्षक से लगाई इंसाफ की गुहार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंड्री में एक किसान की कांटेदार तार में करंट प्रवाहित होने से मौत हो गई थी. घटना के बाद सामाजिक रीति-रिवाज के मुताबिक मृतक का अंतिम संस्कार कर दफनाया गया था. बाद में मामले की गंभीरता सामने आने पर शव को बाहर निकालकर विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया.
बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मस्तूरी थाना प्रभारी के पास पहुंच चुकी है. लेकिन अब तक रिपोर्ट परिजनों को उपलब्ध नहीं कराई गई है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि मामले में जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ अब तक जुर्म दर्ज नहीं किया गया है. इसको लेकर परिवारजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है. मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में भी मामले की लिखित शिकायत सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई. परिजनों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. पुलिस प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t