महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़, आरंग पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, कथित भतीजे आरोपी धनंजय को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A woman was molested and harassed; Arang police took swift action, arresting the alleged nephew, Dhananjay, and sending him behind bars.
आरंग : आरंग क्षेत्र के ग्राम भिलाई में एक महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि ग्राम भिलाई निवासी पीड़िता मंगलवार 21 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे अपने घर के पास स्थित ब्यारा (बाड़े) में कंडे (छेना) लेने गई थी. इसी दौरान गांव का ही आरोपी धनंजय यादव उम्र 22 साल वहां पहुंचा. शुरुआत में आरोपी ने पीड़िता को चाची कहकर संबोधित किया और सामान्य बातचीत करने लगा. लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी ने अपनी नियत बदलते हुए महिला के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी.
पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी धनंजय ने गलत इरादे से अचानक पीड़िता का मुंह दबा दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ झूमाझटकी की. आरोपी की इस हरकत से डरी-सहमी पीड़िता ने शोर मचाया और वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर निकली.
घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोपहर करीब 12:04 बजे पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना आरंग पहुंचकर आपबीती सुनाई. पुलिस ने आरोपी धनंजय यादव पिता विष्णु यादव उम्र 22 साल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत जुर्म दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया. आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह के जघन्य कृत्य करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



