अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 48 घंटे में इलाहाबाद से 3 महिलाओं समेत 6 सोनारों को किया गिरफ्तार, लाखों का सोना-चांदी और कार बरामद
Inter-state gang of thieves busted, 6 goldsmiths including 3 women arrested from Allahabad in 48 hours, gold-silver and car worth lakhs recovered
बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का सनसनीखेज खुलासा किया है. 48 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. पकड़े गए सभी आरोपी इलाहाबाद के है और एक ही परिवार के है. आरोपियों ने रायपुर और राजनांदगांव में चोरी करना कबूल किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 अप्रैल 2025 को हिम्मत लाल ज्वेलर्स, गोलबाजार बिलासपुर में दो महिलाओं ने नकली सोने को असली बताकर 42.3 ग्राम असली सोना और ₹13,572 नगद की ठगी की. इस वारदात के बाद सायबर सेल व पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की.
पुलिस ने टेक्निकल इनपुट और सटीक खबर के आधार पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया. जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. गिरफ्तारी राजनांदगांव होते हुए महाराष्ट्र के भंडारा जिले में की गई, जहां सकोली पुलिस की मदद ली गई.
बिलासपुर शहर सहित रायपुर और राजनांदगांव में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह के पास से करीब 22 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है. इसमें 140 ग्राम सोने के जेवर, 3 किलो चांदी, नगदी और चोरी के लिए इस्तेमाल की गई मारुति बलेनो कार शामिल है. टेक्निकल इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सकोली थाना क्षेत्र से सभी को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपी प्रदीप सोनी, मालती सोनी, पूनम सोनी, राहुल सोनी उर्फ मनीष, श्याम सोनी पिता बबलू सोनी सभी इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के निवासी है. आरोपियों ने पूछताछ में बिलासपुर के हिम्मत लाल ज्वेलर्स, रायपुर के मां बजारी ज्वेलर्स और राजनांदगांव के मां लक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरी करना कबूल किया है.
सराफा एसोसिएशन की मांग पर पुलिस द्वारा गठित स्पेशल टीम ने इस केस को गंभीरता से लेते हुए आरोपी गिरोह तक पहुंच बनाई. बिलासपुर पुलिस की इस तेज़ और प्रभावी कार्रवाई से न सिर्फ ज्वेलरी चोरी की कई गुत्थियां सुलझी हैं. बल्कि प्रदेश भर के सराफा कारोबारियों में भी सुरक्षा की उम्मीद जगी है. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित घटनाओं की जांच में जुटी है.
इस कार्रवाई में बिलासपुर एसीसीयू, सायबर सेल, और सिटी कोतवाली थाना की संयुक्त टीम शामिल रही. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक अजहरउद्दीन और विवेक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई.
पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर के माँ बंजारी ज्वेलर्स (उरला) और राजनांदगांव के लक्ष्मी ज्वेलर्स में भी चोरी करना कबूल किया है.। इन घटनाओं के तहत संबंधित थानों में मामले दर्ज किए गए हैं:
थाना उरला (रायपुर) – अपराध क्रमांक 80/2025
थाना सिटी कोतवाली (राजनांदगांव) – अपराध क्रमांक 202/2025
बरामद सामग्री
140 ग्राम सोने के जेवर (कीमत: ₹14 लाख)
3 किलोग्राम चांदी के जेवर
₹94,000 नगद
चोरी में प्रयुक्त मारुति बलेनो कार (कीमत: ₹6 लाख)
कुल बरामद संपत्ति: ₹22 लाख से अधिक
आरोपी
प्रदीप सोनी पिता विनोद सोनी उम्र (21 साल सुल्तानपुर, इलाहाबाद
मालती सोनी पति कन्हैया लाल उम्र 52 साल नैनी, इलाहाबाद
पूनम सोनी पिता भारत लाल सोनी उम्र 36 साल इलाहाबाद
राहुल सोनी उर्फ मनीष पिता भारत लाल उम्र 22 साल शांति पुरम, इलाहाबाद
श्याम सोनी पिता बबलू सोनी उम्र 35 साल इलाहाबाद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



