पानी टैंकर चालक ने मासूम को कुचला, मां के साथ तीजा मनाने ननिहाल जा रही बच्ची की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातमम, ड्राइवर फरार
Water tanker driver crushes innocent child girl going to her maternal home to celebrate Teeja with mother dies in road accident mourning in family driver absconding
दुर्ग : दुर्ग जिले से हादसे का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीजा मनाने मां के साथ ननिहाल जा रही सात साल की मासूम बच्ची की टैंकर के चपेट में आने से मौत हो गई. घटना पदमनाभपुर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक तीज पर्व मनाने अपनी मां, भाई और मामा के साथ ननिहाल कोलिहापुरी जा रही सात साल की बच्ची की पानी टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. टैंकर चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चों के मामा केवल साहू की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी. जिससे बच्ची दुर्गेश्वरी साहू के मामा, मां एवं भाई दूर जा गिरे. वहीं बच्ची दुर्गेश्वरी साहू को टैंकर की चपेट में आने से गंभीर चोट आई. मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर पुलिस बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी. रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया. टैंकर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी, दुर्ग की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



